भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा:श्रीलंका दौरे के लिए टीम 14 जून से चेन्नई में रहेगी 2 हफ्ते क्वारैंटाइन; पंड्या बोले- टी-20 वर्ल्डकप में बॉलिंग करने पर है फोकस : नई दिल्ली - AKB NEWS

भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा:श्रीलंका दौरे के लिए टीम 14 जून से चेन्नई में रहेगी 2 हफ्ते क्वारैंटाइन; पंड्या बोले- टी-20 वर्ल्डकप में बॉलिंग करने पर है फोकस : नई दिल्ली


 श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल हार्दिक पंड्या टी-20 वर्ल्डकप में टीम के लिए बॉलिंग करना चाहते हैं। पंड्या पिछले दो सालों से बॉलिंग से दूर हैं। विराट कोहली पहले ही कह चुके हैं कि हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप के मद्देनज़र टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी हैं। पंड्या ने श्रीलंका के साथ लिमिटेड ओवर की सीरीज के लिए टीम की घोषणा के बाद अपने बॉलिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

 उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा- "मैं अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए हर मैच में गेंदबाजी करना चाहता हूं। ऐसे में अपने को फिट रखने की कोशिश कर रहा हूं और अपने फिटनेस पर फोकस कर रहा हूं। मैं किसी भी हालत में टी-20 वर्ल्ड कप में गेंदबाजी से दूर नहीं होना चाहता हूं। मेरा पूरा फोकस टी-20 वर्ल्डकप पर है।"

श्रीलंका दौरे के लिए पंड्या को टीम में जगह
भारतीय टीम को श्रीलंका में जुलाई में तीन वनडे और तीन-20 मैच की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए अलग टीम भेजने का फैसला किया है। इस टीम में हार्दिक पंड्या को भी शामिल किया गया है। वहीं टीम का कमान शिखर धवन को दी गई है। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इंग्लैंड के साउथैम्प्टन में 18 जून से 22 जून के बीच खेलना है।

 उसके बाद टीम को इंग्लैंड के साथ अगस्त-सितंबर में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद इंग्लैंड में ही रुकेगी और टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की तैयारी करेगी।

2019 में कमर की सर्जरी हुई
हार्दिक पंड्या को 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद अपनी कमर की सर्जरी करवानी पड़ी थी। उसके बाद से ही वह टीम के लिए बॉलिंग नहीं की है। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टी-20 सीरीज में बॉलिंग की थी, लेकिन IPLमें उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए बॉलिंग नहीं की।
श्रीलंका के लिए भारतीय टीम को सोमवार से क्वारैंटाइन पर रहना है

चेन्नई में दो हफ्ते रहेगी टीम क्वारैंटाइन
श्रीलंका दौरे से पहले टीम को सोमवार, यानी 14 जून से क्वारैंटाइन शुरू होगा। सभी खिलाड़ी चेन्नई में 14 दिन क्वारैंटाइन रहेंगे। उसके बाद 28 जून को चेन्नई से ही श्रीलंका के लिए रवाना होंगे। खिलाड़ी पहले 7 दिन हार्ड क्वारैंटाइन में रहना होगा। इसके बाद अगले सात दिन टीम सॉफ्ट क्वारैंटाइन में रहेगी। टीम इंडिया श्रीलंका पहुंचकर तीन दिन हार्ड क्वारैंटाइन में रहेगी। 

इसके बाद उनको 4 जुलाई तक सॉफ्ट क्वारैंटाइन में रहेगी। 13, 16 और 18 जुलाई को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 21, 23 और 25 जुलाई को तीन टी20 मैच खेले जाने हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads