कमला हैरिस के प्लेन में खराबी:उड़ान भरने के 25 मिनट बाद ही लैंड करना पड़ा हैरिस का प्लेन, पहली विदेश यात्रा पर ग्वाटेमाला जा रहीं थीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति : वॉशिंगटन डीसी - AKB NEWS

कमला हैरिस के प्लेन में खराबी:उड़ान भरने के 25 मिनट बाद ही लैंड करना पड़ा हैरिस का प्लेन, पहली विदेश यात्रा पर ग्वाटेमाला जा रहीं थीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति : वॉशिंगटन डीसी


 ग्वाटेमाला के दौरा पर जा रहीं अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के विमान को तकनीकी खराबी के बाद वापस अमेरिका में ही लैंड करना पड़ा। उप राष्ट्रपति बनने के बाद ये उनकी पहली विदेश यात्रा थी। विमान के लैंड होने के बाद हैरिस ने कहा कि वे ठीक हैं। हैरिस के साथ यात्रा में जा रहे उनके प्रवक्ता साइमन सैंडर्स ने कहा कि ये एक तकनीकी समस्या थी और इसे सुरक्षा में चूक नहीं माना जा सकता है।

कमला हैरिस ने रविवार को वॉशिंगटन के ज्वाइंट बेस एंड्रयू से उड़ान भरी थी। प्लने के उड़ने के 25 मिनट बाद ही उसमें तकनीकी समस्या आ गई। इसके बाद प्लने को वापस ज्वाइंट बेस एंड्रयू पर ही लैंड कराया गया। कम हैरिस इस सप्ताह ग्वाटेमाला और मैक्सिको का दौरा करने वाली हैं। कोरोना महामारी के बाद हैरिस की यात्रा से अमेरिका के इन देशों से संबंध मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 इन देशों से ही अमेरिका में बड़ी तादाद में प्रवासी आते हैं। काफी समय से अमेरिका के सामने माइग्रेशन एक बड़ी समस्या रही है। हैरिस की इस यात्रा को इस परेशानी पर कोई बड़ा कदम उठाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

मोदी ने की थी हैरिस से फोन पर बात: PM
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कमला हैरिस के बीच 3 जून को बातचीत हुई थी। यह बातचीत हैरिस की पहल पर हुई। बातचीत के दौरान दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करने पर चर्चा हुई। इस दौरान मोदी ने कोरोना के हालात सुधरने पर हैरिस को भारत आने का न्योता भी दिया।

बातचीत के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा था- कुछ देर पहले अमेरिकी वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस से बातचीत हुई। अमेरिका ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग के जरिए जो वैक्सीन भारत को दे रहा है, उसकी मैंने सराहना की। महामारी के दौर में अमेरिकी सरकार, कार्पोरेट सेक्टर और वहां बसे भारतीयों ने जो मदद की है, उसके लिए शुक्रिया अदा किया।

 हमने भारत और अमेरिका के बीच वैक्सीन कोऑपरेशन पर भी विचार किया। कोविड-19 के बाद ग्लोबल हेल्थ और इकोनॉमिक रिकवरी पर भी बातचीत हुई।

Previous article
Next article

1 Comments

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads