कोरोना दुनिया में:बीते दिन 4.15 लाख केस, 13,755 मौतें; वैक्सीन और दवाओं से पेटेंट हटाने को लेकर चर्चा के लिए तैयार WHO के सदस्य : वॉशिंगटन
दुनिया में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में दुनियाभर में 4 लाख 15 हजार 536 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 13,755 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। सबसे ज्यादा मामले अब भी भारत में आ रहे हैं। यहां बुधवार को 4.15 लाख नए केस आए और 6,138 लोगों की मौत हुई।
उधर, कोरोना वैक्सीन, जरूरी दवाओं और डिवाइसों से पेटेंट हटाने के मामले पर चर्चा के लिए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य राजी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चर्चा फास्ट ट्रैक मोड में चलेगी। WTO की एक अहम बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई।
इस दौरान भारत ने सुझाव दिया कि मामले में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। इसकी शुरुआत अगले हफ्ते से की जानी चाहिए। हमारा मकसद होना चाहिए कि हम जुलाई तक किसी रिजल्ट तक पहुंच सकें।
ब्रिटेन में मामले बढ़े
ब्रिटेन को अनलॉक हुए 23 दिन हो चुके हैं और अब वहां कोरोना के नए केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। ब्रिटेन में बुधवार को 103 दिन बाद कोरोना के रिकॉर्ड 7540 नए केस मिले हैं। इससे पहले 26 फरवरी को 7401 केस मिले थे। इसी के साथ ब्रिटेन में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका तेज हो गई है। हालांकि, लॉकडाउन पर अभी संशय है। लॉकडाउन तभी लगेगा, जब 21 जून तक लगातार केस बढ़ेंगे।
कोरोना अपडेट्स
- * ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण बढ़ने के कारण मेलबर्न में लगाए गए लॉकडाउन को शुक्रवार से खोल दिया जाएगा।
- * अमेरिका ने जापान ओलिंपिक से पहले यात्रा में ढील दे दी है। अमेरिका ने नागिरकों से कहा है कि वे जापान यात्रा पर पुनर्विचार करें।
- * चीन के ग्वांगझोउ में संक्रमण के कारण सिनेमा, थियेटर, नाइट क्लब बंद कर दिए गए है।इंडोनेशिया और रूस में 100 दिन बाद रिकॉर्ड मामले
इंडोनेशिया में बुधवार को 100 दिन बाद सबसे ज्यादा 7725 केस मिले। 175 लोगों की मौत भी हुई। रूस में पिछले 24 घंटे में 10,407 केस मिले। यह संख्या मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। महामारी से खुद को बचाकर रखने वाले ताइवान में भी केस बढ़ने लगे हैं। ताइवान में 24 घंटे में 275 केस मिले और 25 लोगों की मौत हुई। यह ताइवान में एक दिन में सर्वाधिक मौते हैं।
अब तक 17.47 करोड़ केस
दुनिया में अब तक 17.51 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 37.76 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15.86 करोड़ लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.27 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.26 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 85,337 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश संक्रमित मौतें ठीक हुए अमेरिका 34,264,727 613,494 28,254,091 भारत 29,182,072 359,695 27,645,225 ब्राजील 17,125,357 479,791 15,596,816 फ्रांस 5,725,492 110,202 5,458,349 तुर्की 5,306,690 48,428 5,179,833 रूस 5,156,250 124,895 4,761,899 ब्रिटेन 4,535,754 127,860 4,281,627 इटली 4,237,790 126,767 3,936,088 अर्जेंटीना 4,038,528 83,272 3,608,895 जर्मनी 3,715,870 90,187 3,557,600 (ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें