कल से कर सकेंगे आवेदन:प्रधानाध्यापक प्रवेशिका के 83 पदों पर होगी भर्ती; अनलॉक के बाद RPSC की पहली भर्ती, 13 जुलाई लास्ट डेट : अजमेर - AKB NEWS

कल से कर सकेंगे आवेदन:प्रधानाध्यापक प्रवेशिका के 83 पदों पर होगी भर्ती; अनलॉक के बाद RPSC की पहली भर्ती, 13 जुलाई लास्ट डेट : अजमेर


 राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अनलॉक के बाद निकाली गई संस्कृत शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक प्रवेशिका के 83 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो रही है। अभ्यर्थी इन पदों के लिए 14 जून से आवेदन कर सकते है और अंतिम तिथि 13 जुलाई रखी गई है।

आयोग सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पूर्व सर्वप्रथम अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के सम्बन्ध में दिए दिशा-निर्देशों (Instructions for Applicants), विस्तृत विज्ञापन एवं संबंधित सेवा नियम का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लेंवे। इसके बाद ही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करें।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध Apply online link को Click कर अथवा एस.एस.ओ. (SSO) पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से Login कर Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करना होगा। Recruitment Portal पर आधार आधारित One Time Registration (OTR) भी कर अभ्यर्थी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

RPSC की ओर से जारी पदों का वर्गीकरण विज्ञप्ती
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads