BREAKING NEWS
INTERNATIONAL
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
भारत ने चीन से स्पष्ट कहा है कि टकराव के सभी माेर्चाें से सैनिकों की पूर्ण वापसी होनी चाहिए। यह दोनों देशों के बीच तनाव कम करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता की पूर्ण बहाली के लिए जरूरी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार काे भारत और चीन के बीच सैन्य और राजनयिक बातचीत के पिछले चरणों का मीडिया के सामने उल्लेख किया।
लद्दाख सीमा पर तनाव का मसला:भारत ने चीन से कहा- टकराव के सभी माेर्चों से सैनिकों की पूर्ण वापसी हाे : नई दिल्ली
भारत ने चीन से स्पष्ट कहा है कि टकराव के सभी माेर्चाें से सैनिकों की पूर्ण वापसी होनी चाहिए। यह दोनों देशों के बीच तनाव कम करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता की पूर्ण बहाली के लिए जरूरी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार काे भारत और चीन के बीच सैन्य और राजनयिक बातचीत के पिछले चरणों का मीडिया के सामने उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुरूप लंबित मुद्दों का तुरंत समाधान करने की आवश्यकता पर सहमत हैं। बागची ने कहा, ‘हमने बार-बार जोर देकर कहा है कि अन्य क्षेत्रों से सैनिकों की पूर्ण वापसी दोनों पक्षों के बलों के बीच तनाव कम करने का मार्ग खाेलेगी। यह द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति को संभव बनाएगी।’
गाैरतलब है कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच पिछले साल मई से तनाव है। इसे सुलझाने के लिए कमांडर स्तर की 11वें दौर की बातचीत नौ अप्रैल को हुई थी। वहीं कार्यकारी सलाह एवं समन्वय तंत्र के ढांचे के तहत राजनयिक स्तर की पिछले दौर की बातचीत 12 मार्च को हुई थी।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें