बोकारो : कोरोना के खतरनाक डेल्टा वेरिएंट को लेकर प्रशासन सतर्क, जानिए क्या कहा सिविल सर्जन ने - AKB NEWS

बोकारो : कोरोना के खतरनाक डेल्टा वेरिएंट को लेकर प्रशासन सतर्क, जानिए क्या कहा सिविल सर्जन ने


 कोरोना वायरस के नए संस्करण को लेकर बोकारो स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. झारखंड में कोरोना वायरस का खतरनाक डेल्टा रूप फैल रहा है, ऐसे में संक्रमण के इस बदले हुए स्वरूप से निपटने के लिए बोकारो जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क है.

 

यही कारण है कि बोकारो स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द टीकाकरण पूरा करने में लगा हुआ है। बोकारो में अब तक करीब साढ़े तीन लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के मामले में अभी भी अपने लक्ष्य से मीलों दूर है। जिले की कुल आबादी 24 लाख बताई जाती है।

 

टीकाकरण को लेकर विभाग को सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण अंचलों में हो रही है, जहां जिले का स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों को जागरूक करने में लगा हुआ है. बोकारो सिविल सर्जन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग जागरूक करने में लगा हुआ है, साथ ही अपने धर्म गुरुओं के माध्यम से एक खास समुदाय को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। 

 

सिविल सर्जन डॉ अशोक पाठक ने कहा कि जुलाई से टीकाकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जाएगा क्योंकि टीकाकरण ही कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय है. बोकारो के सिविल सर्जन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है जहां लोगों को जागरूक कर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads