कृषि योजना के कार्यों के लिए 188 लाख की स्वीकृति
एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट अथॉरिटी (आत्मा) की शासकीय निकाय एवं जिला स्तरीय खाद सुरक्षा मिशन कार्यकारिणी समिति की बैठक डीसी ए दोड्डे के अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक हुई। इसमें आत्मा प्रसार कार्य योजना के लिए 188.12172 लाख रुपए की स्वीकृति के अलावे कृषि के क्षेत्र में संचालित कई अन्य योजनाओं पर मुहर लगी है। बैठक में आत्मा के परियोजना निर्देशक विजय कुजूर ने बताया कि खरीफ में प्रत्यक्षण का कार्य नहीं हो पाया है। जिसे रवि में किया जा सकता है। इस पर डीसी द्वारा बताया गया कि रवि में प्रत्यक्षण किया जा सकता है। बैठक में आत्मा परियोजना निदेशक संविदा पर आधारित सभी कर्मियों का सेवा विस्तार किया जाना है। जिस पर डीसी द्वारा सहमति व्यक्त की गई। परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2020- 21 में एनएसएफएम की वार्षिक कार्य योजना तैयार कर राज्य स्तर पर भेजा गया है। राज्य स्तर से स्वीकृति दे दी गई है। मौके पर डीडीसी संजय कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी कालीपद महतो आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें