यू-ट्यूब पर एलाबु पढ़ाओवा चैनल पर पढ़ेंगे बच्चे
कोराेना के संकटकाल के बीच शिक्षा विभाग ने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता एवं अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए अपने सृजनात्मक कौशल की मदद से ऑनलाइन शिक्षण सामग्री के निर्माण की दिशा में सुदृढ़ता से कदम बढ़ा दिया है। अब विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए एलाबु पढ़ाओवा: यानि आओ पढ़ें नामक यू-ट्यूब चैनल की शुरूअात कर दी। शनिवार काे काेल्हान प्रमंडल के क्षेत्रीय उपनिदेशक नारायण विश्वास ने इसकी शुरूआत की।
उन्हाेंने कहा कि इस लोकप्रिय चैनल पर निरंतर पीएलसी प्रेाफेशनल लर्निंग कम्यूनिटी के सदस्यों के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री का निर्माण एवं उनका अपलोड किया जाना उनकी कटिबद्धता को दर्शाता है। यह कटिबद्धता भविष्य में निश्चित ही एक स्वर्णिम उदाहरण स्वरूप उल्लेखित होगी। इस चैनल से दर्शकों का बढ़ता लगाव इसके सब्स्क्राइबर की संख्या से प्रदर्शित हो रहा है। बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने की कोशिश पूर्व में भी किये जा रहे थे। अब नयी सूचना तकनीक से जोड़े रखने का प्रयास जारी है।
यूटयूब चैनल का नाम प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग चाईबासा रखा गया है। उन्हाेंने जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर को बधाई दी एवं आशा व्यक्त की कि पीएलसी के सदस्यों की पूरी टीम अपनी विद्वत्ता से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रेषण की। अपनी इस पहल को जारी रखेंगे। इस प्रयास को मूर्त रूप देने में डीसी अरवा राज कमल, डीडीसी आदित्य रंजन, डीईअाे नीरजा कुजूर, एडीपीओअमित मुखर्जी, पिरामल प्रतिनिधि धीरेन्द्र मिश्रा की कार्यशैली सराहनीय रहा है।
ये थे माैजूद : अनिल कुमार, डाॅ. सुनील कुमार, नवीन कुमार झा, रेखा सिंह, बुधराम महतो, बिनय कुमार, संगीता सिन्हा, अनुपमा, रानी पूनम, निर्मल राॅय, रिंकु कुमारी, नीलम कुमारी, विकास कुमार ठाकुर, रूबी प्रजापति, ज्योति तियु, सरिता बोयपाई, मौसमी मोहंती, वंदना प्रधान, माधुरी झा, निर्मल त्रिपाठी, डाॅ. मंगलेश पाठक, लता कुमारी आदि।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें