बैंक मित्र ने ग्राहक से की 10 हजार की धोखाधड़ी, प्राथमिकी
कुमारडुंगी थानान्तर्गत बेड़ामुन्डई गांव के टोला गितिलपी निवासी जुनाय हेस्सा ने आरोप लगाया कि बैंक मित्र ने 10 हजार रुपये ठगी कर लिया है। घटना कुमारडुंगी के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की है। पीड़िता जुनाय हेस्सा ने बताया कि उसका बैंक खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कुमारडुंगी शाखा में है और 11 जून को अपने पासबुक में 7 हजार रुपये पैसा जमा करने गई थी लेकिन बैंक के बाहर बैठे दलालों ने उसे बैंक मित्र के पास पैसा जमा करवाने को कहा।
बैंक मित्र ने भी आधार कार्ड से पैसा जमा होने की बात कहकर मशीन में बायोमैट्रिक पंचिंग करवाया और जमा हो जाने की बात कहकर घर भेज रहा था लेकिन जुनाय हेस्सा ने बैंक मित्र से राशि जमा होने की रसीद मांगी तो दुकान की रसीद में लिखकर दे दिया गया मैं समझी यही जमा रसीद है घर आ गई।
घर आकर परिवार के सदस्यों से रसीद दिखाने पर पता चला की यह किसी दुकान की रसीद है। साधन नहीं होने के कारण एक सप्ताह बाद बैंक जाकर पासबुक में बकाया राशि की जांच करवाने पर पता चला की खाते में पैसा जमा ही नहीं किया गया है। बल्कि 11 जून को ही तीन हजार रुपये की निकासी की गई। यह सुनते ही परेशान हाल घर वापस पहुंची और मामला को लेकर 14 जुलाई को कुमारडुंगी थाना गई। जहां पुलिस ने पीड़िता का मामला दर्ज कर लिया है।
धोखाधड़ी की सूचना मिली है, मामले की जांच जारी है
धोखाधड़ी की सूचना मिली है, जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर बैंक मित्र के उपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सजा जरूर दिया जाएगा।-प्रदीप उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,जगन्नाथपुर
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें