चाईबासा सीएच के दाे स्वास्थ्यकर्मी समेत जिले में 23 नए काेराेना पाॅजिटिव
पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को एक ही दिन में सर्वाधिक 23 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 15 कोरोना संक्रमित आरटीपीसीआर जांच में निकले हैं, जबकि 8 का कोरोना जांच सदर अस्पताल के ट्रूनेट लैब में हुआ था।
इनमें 9 सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हैं, जो हाल के दिनों में अपने-अपने घरों से छुट्टी मनाकर लौटे थे। वहीं 5 महिला मजदूर कोरोना पाॅजिटिव मिली है। वे भी विगत दिनों तमिलनाडु के रेड जाॅन से लौटी हैं। जबकि दो कोरोना संक्रमित सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी हैं, जो प्रसव वार्ड जहां से 16 जुलाई को एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिली है, वहां कार्यरत थे। इनमें एक ए ग्रेड नर्स और एक ड्रेसर शामिल है। अन्य 6 अन्य कोरोना पाॅजिटिव मरीज अलग-अलग जगहों के हैं। यह पहला माैका है जब प. सिंहभूम जिले में पहली एक ही दिन 23 काेराेना संक्रमित मिले हैं।
संक्रमित जवानाें में काेई कैंप से लाैटा ताे घर से लाैटा
9 जवान जो संक्रमित मिले हैं सभी मनोहरपुर प्रखंड के जराइकेला स्थित सीआरपीएपफ के 174 बटालियन के हैं। इनमें से दो जवान जम्मू-कश्मीर स्थित खौर व पलाई से लौटे थे, जबकि दो जवान यूपी के पुरनापुरा और गरीबपुर से लौटे थे। एक जवान पुरूलिया स्थित डुमरिया गांव से, एक जवान बारापुर से, एक जवान सीवोर से, एक जवान बलौदा से व एक जवान चतरा से कराइकेला कैंप से लौटा था।
40 वर्षीय मजदूर है, जो चेन्नई से लौटा था
एक मरीज मुफ्फसिल थाना सिकुरसाई का रहने वाला एक 40 वर्षीय मजदूर है, जो चेन्नई से लौटा था। एक जगन्नाथपुर के डांगुवापोसी का रहने वाला है और वह बिहार के नालंदा से आया है। तम्बाकू पट्टी में रहने वाला युवक फल विक्रेता संक्रमित है।
दो दिनों में प्रसव वार्ड से तीन कोरोना मरीज मिले
चाईबासा सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में तैनात दो स्वास्थ्यकर्मियों के कोरोना पाॅजिटिव मिलने से सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी सख्ते में आ गये हैं। इनको मिलाकर अब तक अस्पताल से कुल 7 कोरोना पाॅजिटिव मिल चुके हैं।
मनाेहरपुर की रहनेवाली हैं पांच पॉजिटिव महिलाएं
इधर, तमिलनाडु से आयी 5 कोरोना पाॅजिटिव महिला मजदूरों में से दो महिला मनोहरपुर प्रखंड की रहने वाली है। जबकि एक गोइलकेरा, एक टोंटो और एक खूंटपानी प्रखंड की है। इसके अलावा एक अन्य मजदूर भी कोरोना पाॅजिटिव मिला है, जो झींकपानी प्रखंड का रहने वाला है और वह एसीसी सीमेंट प्लांट काम करता है। वह विगत दिनों ओडिशा अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गया था।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें