जमशेदपुर में कोरोना से 7वीं मौत, 02 मृतकों की न तो ट्रैवल और न कॉन्टैक्ट हिस्ट्री - AKB NEWS

जमशेदपुर में कोरोना से 7वीं मौत, 02 मृतकों की न तो ट्रैवल और न कॉन्टैक्ट हिस्ट्री

पूर्वी सिंहभूम में शुक्रवार को एक और व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। जिले में अब तक 7 लोगों की मौत कोविड-19 से हो चुकी है। जिस मरीज की मौत हुई है, वे गोलमुरी के मुसलिम बस्ती के रहने वाले थे और टीएमएच में इलाज चल रहा था। उम्र 58 वर्ष थी। इनकी न तो कोई ट्रैवल हिस्ट्री थी और न ही कान्ट्रैक्ट। मरीज को सांस लेेने में दिक्कत के बाद परिजनों ने 11 जुलाई को टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां अगले दिन आई जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी। शहर में एक दिन में सबसे अधिक 16 कंटेनमेंट जोन बनाया गया।

वहीं, शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं। इनमें डीटीओ ऑफिस के तीन कर्मचारी भी हैं। कुल मरीजों की संख्या 764 पहुंच गई है। 26 मरीज ठीक होकर घर गए। इस तरह से जिले में 57.46 रिकवरी रेट से अब तक 437 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और जिले में एक्टिव केस की संख्या 320 है।

मर्सी अस्पताल के एक्सरे मशीन के तकनीशियन समेत 6 मरीज संक्रमित

17 नए मरीज में उसमें मर्सी अस्पताल के एक्सरे मशीन का तकनीशियन समेत 6 मरीज ऐसे हैं जो संक्रमित के संपर्क में आने से पाॅजिटिव हुए हैं। संक्रमितों में पटना से आए वाटिक ग्रिन सिटी, डिमना रोड निवासी एक दंपती के अलावा 2.6 वर्ष का बच्चा भी शामिल हैं। बिहार के सारण से आए हिलव्यू काॅलोनी, डिमना रोड मानगो निवासी 30 वर्षीय युवक और चतरा से गोलमुरी पुलिस लाइन आए एक पुलिस जवान भी शामिल हैं। संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित होने वालों में बागबेड़ा की 34 वर्षीय महिला, पटेलनगर छोटागोविंदपुर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, शंकोसाई मानगो निवासी 35 वर्षीय युवक, डिमना रोड निवासी एक 20 युवक (इस युवक की दुकान से संक्रमित मरीज ने सामान खरीदा था), मानगो दाईगुटू का 34 वर्षीय युवक शामिल हैं।



from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads