परसुडीह कंटेनमेंट जोन में चोरी, पॉजिटिव शिक्षक के घर का दरवाजा तोड़ तीन अंगूठी, पायल ले गए - AKB NEWS

परसुडीह कंटेनमेंट जोन में चोरी, पॉजिटिव शिक्षक के घर का दरवाजा तोड़ तीन अंगूठी, पायल ले गए

परसुडीह के हलुदबनी कोचाकोली में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में कोरोना पाॅजिटिव शिक्षक के घर में चोरों ने चाेरी कर ली। शिक्षक के घर पीछे का दरवाजा सब्बल और धारधार हथियार से तोड़ा और अंदर घुसकर नकद 50 हजार समेत एक लाख रुपए के आभूषण की चोरी कर ली। आभूषण में तीन अंगूठी और एक जोड़ी पायल शामिल है।

 शिक्षक के भाई ने परसुडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कोरोना पाॅजिटिव अाने के बाद वहां जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन बनाया है। वहां पर दंडाधिकारी समेत तीनों शिफ्ट में पुलिस के जवान मौजूद रहते हैं। जाेन में बाहरी को आने-जाने की अनुमति नहीं रहती है। ऐसे में चोर कैसे घुसा? यह सबसे बड़ा सवाल है।

कोरोना पाॅजिटिव के भाई ने बताया कि आठ जुलाई को उनके शिक्षक भाई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मेडिकल टीम ने इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घर सील कर दिया गया। उनकी पत्नी और बच्चे पिछले एक माह से गांव में हैं। सील घर पर पुलिस का पहरा नहीं हाेने का फायदा चोरों ने उठाया। शुक्रवार की सुबह कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद भाई ने घर की देखभाल के लिए कहा था। इधर, पड़ोसियों ने खबर की कि उनके भाई के घर का दरवाजा टूटा हुआहै। जब वे पहुंचे तो देखा पीछे का दरवाजा टूटा है। अंदर कमरे में सामान बिखरा हुआहै। अलमीरा खुला है। इसके बाद उन्होंने जानकारी परसुडीह पुलिस को दी।

बंद घर में रखा खाना खाया, पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

परसुडीह में संक्रमित शिक्षक के घर में चोरी हुई है। वहां कंटेनमेंट जोन बनाकर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जो अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे है । किस चूक की वजह से चोरी हुई, इसकी जांच की जा रही है।- आलोक रंजन, डीएसपी (विधि-व्यवस्था)।



Piracy in Parsudih Containment Zone, Three ring, Payal taken, broke the door of positive teacher's house


from Dainik Bhaskar 
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads