जान पर बन आई जुलाई, 19 दिन में 7 मौतें, 480 केस, 170 ठीक हुए; शहर के हर हिस्से में कंटेनमेंट
जुलाई में कोराना जान पर बन आई है। 4 जुलाई से 18 जुलाई तक 10 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इस महीने के 19 दिन में पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ी लेकिन ठीक होने की रफ्तार धीमी रही। पिछले 19 दिनों में 480 नए केस आए हैं। कुल मरीजों की संख्या 875 पर पहुंच गई है।
जमशेदपुर में 12 मई काे संक्रमण का पहला मामला आया था। तब से 30 जून तक 395 मामले सामने आये थे। शहर में खास बात यह है कि अब सबसे ज्यादा मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हो रहे हैं।काेल्हान का हाल भी कुछ ऐसा ही हाल है। यहां जुलाई में अब तक 545 मामले सामने आ चुके हैं।
जबकि 30 जून तक संक्रमण के सिर्फ 526 मामले ही थे। राज्य की बात करें ताे अभी मरीजाें की संख्या 5402 है। लेकिन 30 जून काे 2492 मामले ही थे। जबकि जुलाई के 18 दिन में ही 2910 मरीज आए। वहीं दूसरी ओर पूर्वी सिंहभूम के रिकवरी रेट में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। इस समय पूर्वी सिंहभूम का रिकवरी रेट 53.95 प्रतिशत है। जबकि 30 जून काे यह 64.55 प्रतिशत था। इसी प्रकार काेल्हान का रिकवरी रेट अभी 54.34 प्रतिशत है जबकि 18 दिन पहले 30 जून काे यह 64 प्रतिशत के ऊपर था। झारखंड का रिकवरी रेट 50 प्रतिशत से नीचे 49.16 पहुंच गया है। जाे राष्ट्रीय औसत 63.44 से करीब 14 प्रतिशत कम है।
जिले में कुल मरीज 875, ठीक हुए 446...बागबेड़ा, परसुडीह में सबसे ज्यादा, साकची में एक कंटेनमेंट जोन
शहर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बचाव के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन इसका असर कम है। जिले में अबतक 148 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बना चुका है। इसमें से 102 जगह अब भी सील हैं। ये सभी जमशेदपुर शहर के ही हैं। रविवार को 15 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। पूर्वी सिंहभूम जिले का पहला कंटेनमेंट जोन चाकुलिया में 12 मई को बना था।
जमशेदपुर शहरी इलाके में पहला कंटेनमेंट जोन 20 मई को बना था। यहां के पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाकों को सील कर दिया गया था। 67 दिन में शहर के लगभग हर हिस्से में कंटेनमेंट जोन बन चुका है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका बागबेड़ा व परसुडीह है। जहां 15 से अधिक जगहों को सील किया जा चुका है। सबसे कम मरीज साकची इलाके में मिले, जहां केवल एक पॉजिटिव मरीज मिला है।
अब तक कोल्हान में कुल 10 की मौत
4 जुलाई - एक साथ दो लोगों की मौत। एक साकची की 88 वर्षीय महिला और दूसरा सोनारी के 71 वर्षीय पुरुष। दोनों गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।
12 जुलाई सोनारी के 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई थी। शुगर, बीपी के अलावा हृदय रोग से पीड़ित थे।
14 जुलाई कदमा भाटिया बस्ती की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की मौत। इसी दिन धनबाद के एक व्यक्ति की मौत टीएमएच में हुई।
15 जुलाई- जमशेदपुर की 45 साल की एक महिला की मौत। कैंसर रोग से पीड़ित थीं।
16 जुलाई - िबरसानगर के एक शिक्षक की मौत। इसी दिन चाईबासा की 83 साल की महिला की मौत हुई थी। शिक्षक को बीपी था।
17 जुलाई - गोलमुरी के 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत। किडनी रोग से पीड़ित थे।
18 जुलाई- पश्चिमी सिंहभूम के एक 82 वर्षीय वृद्ध की मौत। हृदय रोग से पीड़ित थे।
संडे को 10 और कंटेनमेंट जोन बने
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शहर में रविवार को 10 जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन एरिया को सील कर दिया है। रविवार को कदमा में 4, सोनारी, बिष्टुपुर, साकची, गोविंदपुर सीतारामडेरा, बिरसानगर में एक-एक इलाके में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
रविवार को शास्त्रीनगर जोन संख्या 2, साकुंठका पथ, उलियान, कदमा, भाटिया बस्ती, ए ब्लॉक, कदमा, ठाकुरबाड़ी रोड, उलियान, कदमा, इस्ट ले आउट, सोनारी, महावीर अपार्टमेंट, भालूबासा, सीतारामडेरा, होटल श्री पैलेस, कुम्हार पाड़ा, न्यू बाराद्वारी, तामरिया स्कूल, जोन नंबर 6 बिरसानगर, वर्कर्स फ्लैट, बारीडीह, एम टाइप, बिष्टुपुर गोविंदपुर पटेल नगर में को बनाया गया है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें