बाजार का समय घटाएं, सख्ती और बढ़ाई जाए, 6 संगठनों ने कहा - लॉकडाउन फिर से होनी चाहिए
चंद्रशेखर सिंह,अनलॉक में बाजार कैसे रफ्तार पकड़े, इसके लिए दैनिक भास्कर ने 21 व्यापारिक संगठनों से बात की। उनसे तीन बिंदुओं पर राय जानी, पहली लॉकडाउन, दूसरा छूट की अवधि घटाने और तीसरा ऑड ईवन पर राय। पूछा कि बाजार में भीड़ नियंत्रित करने के क्या उपाय किए जाएं।
इनमें 11 व्यापारियों ने कहा- बाजार की खुलने की अवधि घटाई जाए व भीड़ पर नियंत्रण पर सख्ती होे। 6 संगठनों ने कहा - लॉकडाउन फिर से होनी चाहिए। 4 ने ऑड ईवन व वॉलेंटियर तैनात करने की बात कही। व्यापारी एसोसिएशन ऑनलाइन काम को बढ़ावा दें। कोरोना के फैसले के असर काे देख शहर का व्यापारी वर्ग डरा है। एक तो बीमारी तो दूसरी व्यापार की चिंता है। बाजार पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।
6 संगठनों ने लॉकडाउन को लागू करने की कही बात, चार ने ऑड-ईवन कर दुकानें खोलने को कहा
सिंहभूम चैंबर ऑफ काॅमर्स के महासचिव भरत वसानी : कोरोना रोकने के लिए 10 दिन का लॉकडाउन लगाया चाहिए।
बाजार समिति के अध्यक्ष दीपक भालोटिया - आंशिक लॉकडाउन होना चाहिए, इसमें बाजारों की अवधि को कम करने के साथ शाम से सुबह लॉकडाउन का कड़ाई से हो।
जमशेदपुुर ज्वेलरी एसोसिएशन के पीयूष आडेसरा - लॉकडाउन किया जाना चाहिए, 31 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन किया जाना चाहिए।
रिटेल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू - लॉकडाउन को गंभीरता पूर्वक एक सप्ताह लगे।
थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष स्वरुप गोलछा - दुकानों की अवधि को घटाया जाए या ऑड ईवन कर दुकानें खुलें।
जमशेदपुर चैंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष आलोक चौधरी - बाजारों की अवधि को घटा कर दोपहर दो बजे की जानी चाहिए। लॉकडाउन से सुधार नहीं होगा।
एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल - भीड़भाड़ नहीं लगे और इंडस्ट्री में कम लोगों के साथ काम हो। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना चाहिए।
कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया - बाजार और वर्किंग आवर को घटाया जाना चाहिए, सप्ताह में कम से कम तीन दिन का लॉकडाउन किया जाना चाहिए।
साकची बाजार रिटेल मर्चेंड के महासचिव संदीप बर्मन - लॉकडाउन नहीं किया जाना चाहिए, बाजारों में भीड़भाड़ नहीं हो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना चाहिए।
दलित इंडियन चैंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष डोमन टुडू - लॉकडाउन 31 जुलाई तक किया जाना चाहिए। इसको कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए।
टेल्को व्यापार मंडल के मुकेश अग्रवाल - बाजार की अवधि को घटाया जाना चाहिए, इसके अनुसार सुबह 3 और शाम में 3 घंटे बाजार को खोला जाना चाहिए।
ट्राइबल चैंबर ऑफ काॅमर्स के राष्ट्रीय महासचिव बसंत तिर्की - लॉकडाउन नहीं होना चाहिए, सप्ताह में दो दिन बाजार और लोगों के आवाजाही पर रोक लगना चाहिए।
पेट्रोल डीजल डीलर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आलोक सिंह - लॉकडाउन करना मुश्किल भरा हो सकता है, बाजार की अवधि को कम किया जाना चाहिए।
शिबू बर्मन, बिल्डर एसोसिएशन ऑफ इंडिया, के प्रदेश अध्यक्ष - बाजार में भीड़ पर नियंत्रण के लिए वॉलेंटियर्स तैनात होंं एक घर से एक ही सामान लेने दो या ज्यादा सदस्य न जाएं
मानगो बाजार व्यापार मंडल के श्याम महेश्वरी- एक सप्ताह का कम से कम लॉकडाउन किया जाना चाहिए।
गोलमुरी बाजार समिति के अध्यक्ष शंकर अग्रवाल - बाजार की अवधि को घटाया जाना चाहिए।
शिक्षित बेरोजगार ऑटो चालक संचालक संघ के महासचिव श्याम किंकर झा - अवधि को कम किया जाना चाहिए, ताकि लोग सडकों पर कम निकलें।
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल - न्यायालय में अत्यंत जरूरी कार्यों को छोड़कर सभी मामलों को स्थगित किया जाना चाहिए। 31 जुलाई तक के लिए न्यायालयों को बंद किया जाना चाहिए।
लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष शंभू नाथ जायसवाल - बाजार हाटों पर पाबंदियां लगनी चाहिए। बाजार की अवधि को कम करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान देना चाहिए।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें