बिरसानगर : जमीन माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाजपा नेता व अधिवक्ता प्रकाश यादव की गला रेतकर हत्या - AKB NEWS

बिरसानगर : जमीन माफिया के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाजपा नेता व अधिवक्ता प्रकाश यादव की गला रेतकर हत्या

भाजपा के कार्यकर्ता सह जमशेदपुर के कोर्ट के अधिवक्ता प्रकाश यादव की मंगलवार रात लगभग लगभग 10 बजे बिरसानगर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। बिरसानगर जोन 1 बी निवासी प्रकाश शाम से अपने घर पर थे। करीब साढ़े आठ बजे तीन युवक उनको बुलाने के लिए आए। प्रकाश उन युवकों को जानते थे।

वे बात करते हुए घर से 100 मीटर की दूरी पर हरि मंदिर के पास जाकर बैठ गए। मामा अनुज कुमार यादव के मुताबिक मंदिर के पास सात से आठ लोग पहुंचे इसमें से कुछ पैदल थे व कुछ बाइक से आए थे। इनके पास तलवार-कुल्हाड़ी थी।

अचानक लोगों ने प्रकाश पर हमला बोल दिया और पिटाई कर उसका गला रेत दिया। मंदिर के पास प्रकाश खून से लथपथ होकर गिर गए, जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बिरसानगर पुलिस को दी। परिजनों ने हत्या का आरोप विधायक सरयू राय के करीबी व बिरसानगर भारतीय जनमोर्चा के अध्यक्ष अमूल्या कर्मकार और गौतम पर लगाया है।

प्रकाश भाजपा नेता अभय सिंह के करीबी थे। अभय ने कहा कि उन्होंने कई बार हमले की आशंका जताई थी। परिवार वाले घटनास्थल पहुंचे, शव उठाने नहीं दे रहे थे। उनकी मांग थी कि हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, इसके बाद ही शव उठाया जाए। घटना स्थल पर सिटी एसपी दल बल के साथ पहुंचे।

प्रकाश के मामा बोले... अमूल्या हमले की ताक में था

मामा अनुज कुमार यादव ने कहा- बिरसानगर के जमीन माफिया अमूल्या कर्मकार व गौतम ने साथियों के साथ मिल हत्या को अंजाम दिया है। सरकारी जमीन की खरीद बिक्री के खिलाफ प्रकाश आवाज उठाता था। अमूल्या और गौतम हमेशा हमला करने की ताक में रहते थे। परिजनों ने सिटी एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी : सिटी एसपी

सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा- परिजनों ने कुछ आरोपियों के नाम बताए हैं। उनके खिलाफ में छापेमारी जारी है। फिलहाल घटना में शामिल लोगों की पहचान कर रहे हैं। घटना में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads