खाड़बांधा में युवक ने फंदे से लटक कर दी जान
शुक्रवार काे धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के महुलीशाेल पंचायत के खाड़बांधा गांव के गणेश मुंडा (28) ने अपने घर में रस्सी के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार गणेश मुंडा अपनी पत्नी के साथ घर पर रहता था। पत्नी 10-15 दिन पहले अपने मायके राहरगोड़ा गांव गई थी। गुरुवार रात गणेश मुंडा अपने घर आकर सोया था। सुबह देर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी बहन झुलू मुंडा घर से मुर्गी निकालने के लिए जब दरवाजा खोला ताे देखा कि गणेश मुंडा फंदे से झूल रहा है।
इसकी सूचना आस-पड़ोस के लाेगाें काे दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना धालभूमगढ़ थाना को दी। सूचना पाकर धालभूमगढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंचायत की मुखिया नीलमणि मुर्मू तथा आसपास के ग्रामीण की उपस्थिति में पंचनामा करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गणेश मुंडा की पत्नी दीपाली मुंडा ने धालभूमगढ़ थाना में आवेदन दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि पति गणेश मुंडा अक्सर मेरे साथ दारू पीकर मारपीट करता था।
कुछ दिन से मैं अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार सुबह मुझे फोन पर सूचना मिली कि पति ने फांसी लगा ली है। धालभूमगढ़ के थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि खाड़बांधा गांव के गणेश मुंडा नामक व्यक्ति ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें