सुंदरनगर कैनाल में डूबा युवक, गोताखोरों ने एक घंटे तक की तलाश, नहीं मिला शव
सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कलियाबेड़ा गांव के कैनाल में रविवार की दाेपहर लगभग 12 बजे एक युवक डूब गया। उसका नाम कृष्णा मुंडा उर्फ जॉनसन मुंडा (17 वर्ष) है।
वह कीताडीह जाहेराटोला निवासी बताया जा रहा है। केनाल पर बर्तन धोने गई एक महिला ने साइकिल, मोबाइल तथा ब्लूटूथ से बजने वाला स्पीकर देखा। एक घंटे तक वहां किसी के नहीं आने पर महिला ने मोबाइल से जीजा लिखे नाम पर कॉल किया।
इसके बाद जीजा दिन के दो बजे केनाल पहुंचे। उत्तरी कीताडीह की मुखिया ने सुंदरनगर थानेदार जगदीश प्रसाद को सूचना दी। पुलिस शाम के छह बजे गोताखोर लेकर पहुंचे। एक घंटे तक शव खोजने का प्रयास किया। अंधेरा होने के कारण नहीं मिला। पुलिस कैनाल के पास से युवक के कपड़े और मोबाइल बरामद कर थाने ले गई। डूबने की पुष्टि किसी ने नहीं की है। युवक पहले स्टेशन के बाहर फूल दुकान में काम करता था। वर्तमान में वह ठेका मजदूरी कर रहा था।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें