फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की आराेपी पुतुल सिंह ने जुगसलाई थाना परिसर के डीएसपी कार्यालय में किया सरेंडर - AKB NEWS

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की आराेपी पुतुल सिंह ने जुगसलाई थाना परिसर के डीएसपी कार्यालय में किया सरेंडर

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने की आराेपी पुतुल सिंह ने रविवार को डीएसपी आलोक रंजन के समक्ष सरेंडर कर दिया। पिछले दो माह से पुलिस उसकी तलाश में थी।

 पुतुल सिंह परसुडीह थाना में सरेंडर करने वाली थी, लेकिन मीडिया के वहां मौजूद रहने पर जुगसलाई थाना परिसर स्थित डीएसपी कार्यालय पहुंची और वहां सरेंडर किया। पुतुल को पुलिस मेडिकल चेकअप के लिए ले गई। उससे परसुडीह थाना में पूछताछ की जा रही है। कोविड-19 की टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उसके खिलाफ पुलिस कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेकर कुर्की करने की तैयारी में थी। इस बीच पुलिस से संपर्क कर पुतुल ने सरेंडर कर दिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोग डीसी-एसएसपी से लेकर कोल्हान डीआइजी तक से मिले थे। जिला पुलिस की टीम पुतुल की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर थी। मालूम हो कि 17 मई को पुतूल सिंह ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इसको लेकर शहर में मुस्लिम समाज के लोगों ने काफी हंगामा किया था। बिष्टुपुर साइबर थाना में झारखंड माइनॉरिटी वेलफेयर फ्रंट ने मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस को उसकी तलाश थी।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads