दीपक प्रकाश ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, कहा-झारखंड की आवाज बनेंगे - AKB NEWS

दीपक प्रकाश ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, कहा-झारखंड की आवाज बनेंगे

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बुधवार को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य की शपथ ली। उपराष्ट्रपति सह सदन के सभापति वेंकैया नायडू की उपस्थिति में प्रकाश ने हिंदी में शपथ ग्रहण किया।

 बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रकाश ने गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया है।

देश के उच्च सदन में झारखंड की मजबूत और प्रभावी आवाज बनना उनका संकल्प है। प्रदेश अध्यक्ष के नाते वे पार्टी को सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी बनाएंगे। इधर, झामुमाे के केंद्रीय महासचिव सुप्रियाे भट्टाचार्य ने बताया कि तबीयत थाेड़ी खराब रहने के कारण शिबू साेरेन बुधवार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हाे सके। अधिक उम्र हाेने और दिल्ली में बढ़ते काेराेना संक्रमण काे देखते हुए नहीं गए। अभी समय है, बाद में शपथ लेने दिल्ली जाएंगे।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads