मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से मजदूरों को परेशानी नहीं हो : मनरेगा आयुक्त
राज्य के मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में संचालित मनरेगा योजना की समीक्षा किया। मनरेगा आयुक्त ने कहा कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण मनरेगा के कार्यों में कमी नहीं आनी चाहिए। उसके लिए उन्होंने डीडीसी सत्येन्द्र नारायण उपाध्याय को कई आवश्यक निर्देश दिए हैं।
मनरेगा आयुक्त ने कहा कि मनरेगा कर्मी गलत समय में हड़ताल पर गए हैं। इस कोरोना महामारी के दौरान गांवों में मनरेगा के अलावा कोई भी योजनाएं संचालित नहीं हो रही हैं। गांवों में बाहर से आए मजदूर सहित अन्य मजदूरों को मनरेगा के तहत अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
ऐसे समय में मनरेगा कर्मियों को हड़ताल में जाना ठीक नहीं है।
उन्होंने डीडीसी को सभी पंचायतों में प्रत्येक दिन दो सौ मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों के हड़ताल में जाने के कारण मजदूरों को किसी भी तरह का परेशानी नहीं हो। मनरेगा कर्मियों के हड़ताल से मजदूरों पर कोई असर नहीं पड़े इसका खास ध्यान रखने को कहा है। उन्होंने मनरेगा कर्मियों के स्थान पर जेएसएलपीएस के दीदियों के अलावा पीएम आवास में कार्यरत कर्मियों को लगाने का निर्देश दिया है।
उन्होंने पंचायतों में अधिक से अधिक रोजगार सृजन कर मजदूरों को काम उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मनरेगा आयुक्त ने लक्ष्य के अनुसार जुलाई में ही पौधारोपण की योजनाएं को पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण के कार्य में विलंब होने पर पौधा नष्ट होने की आशंका अधिक रहती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डीडीसी के अलावा परियोजना पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, मिथिलेश कुमार, जेएसएलपीएस के जिला समन्वयक विमलेश शुक्ला सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें