BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
from Dainik Bhaskar
जेल की कोठरी, पेइंग वार्ड के बाद अब लालू का नया ठिकाना... रिम्स निदेशक का बंगला
चारा घाेटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का नया ठिकाना अब रिम्स निदेशक का आवास केली बंगला होगा। शुक्रवार को पेइंग वार्ड से शिफ्ट करने के लिए दिन भर कागजी कार्रवाई चलती रही। दरअसल कुछ दिन पहले लालू और उनके तीन सेवकाें की जांच कराई गई थी। लालू की रिपाेर्ट ताे निगेटिव आई, लेकिन तीनाें सेवकाें की पाॅजिटिव।
ऐसे में उनका इलाज कर रहे डाॅ. उमेश प्रसाद ने प्रबंधन काे आवेदन दिया था कि लालू प्रसाद काे काेराेना संक्रमण से बचाने के लिए जगह बदली जाए। प्रबंधन ने इसे मंजूरी दे दी। आदेश मिलने के बाद पुलिस की निगरानी में बंगले की सफाई हुई। सिटी एसपी साैरव गुप्ता ने भी सुरक्षा इंतजामाें का जायजा लिया। जेल अधीक्षक ने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट मिलते ही उन्हें शिफ्ट कर दिया जाएगा।
from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें