डीआरडीए के तकनीकी पदाधिकारी ने किया धुरकी में पीएम आवास योजना का निरीक्षण - AKB NEWS

डीआरडीए के तकनीकी पदाधिकारी ने किया धुरकी में पीएम आवास योजना का निरीक्षण

डीआरडीए के सहायक तकनीकी पदाधिकारी कमलेश कुमार ने धुरकी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों मे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम मे सहायक तकनीकी पदाधिकारी ने खाला और रक्सी पंचायत के विभिन्न गांवों मे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के घर पहुंच कर डीलेय आवास को पंद्रह दिनों के अंदर छत की ढलाई कर पूर्ण कर लेने का निर्देश संबंधित लाभुकों को दिया है। इस दौरान निरीक्षण के क्रम मे मौजूद प्रखंड समन्वयक सेराज अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया की धुरकी प्रखंड के सभी आठ पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2016 से लेकर 2019 तक कुल 80 लाभुकों ने आवास निर्माण के लिए पैसे निकालने के बावजूद भी अपने-अपने आवास का छत ढलाई नहीं की है।

उन्होंने बताया की इससे साफ जाहिर होता है कि उक्त लाभुकों ने जानबूझकर छत का ढलाई नहीं की है। उन्होंने कहा की उक्त सभी लाभुकों को पूर्व में भी कई बार छत की ढलाई करने का निर्देश आग्रहपूर्वक किया जा चुका है। उसके बावजूद लाभुकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। सहायक तकनीकी पदाधिकारी ने लाभुकों को अगले पंद्रह दिनों के अंदर आवास का कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देश देते हुए कहा है कि पंद्रह दिनों के अंदर के कार्य पूर्ण नहीं करने पर संबंधित लाभुकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hI6YpA
https://ift.tt/3goWPOB
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads