हेमंत सरकार के एक साल पूरे हाेने पर 29 काे रणधीर वर्मा स्टेडियम में हाेगा समाराेह, रंगारंग कार्यक्रम के बीच याेजनाओं का उद्‌घाटन और शिलान्यास होगा - AKB NEWS

हेमंत सरकार के एक साल पूरे हाेने पर 29 काे रणधीर वर्मा स्टेडियम में हाेगा समाराेह, रंगारंग कार्यक्रम के बीच याेजनाओं का उद्‌घाटन और शिलान्यास होगा

राज्य में हेमंत साेरेन सरकार के एक वर्ष पूरे होने के माैके पर 29 दिसंबर काे रणधीर वर्मा स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम का आयाेजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के सिलसिले में डीसी उमा शंकर सिंह के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियाें ने शनिवार काे स्टेडियम का जायजा लिया। वहां भव्य स्टेज बनाने, लोगों के प्रवेश के लिए गेट, पानी का छिड़काव और साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम स्थल पर डीसी ने डी एरिया में मीडिया प्लेटफॉर्म, विकास मेला सह प्रदर्शनी के लिए स्टॉल, शिलान्यास और उद्‌घाटन की शिलापट रखने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सहित अन्य बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दाैरान डीडीसी दशरथ चंद्र दास, सिटी एसपी आर रामकुमार, डीपीओ महेश भगत, एएसपी मनोज स्वर्गियारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान, एनडीसी अनुज बांडो, डीपीआरओ ईशा खंडेलवाल आदि भी माैजूद थे।

एलईडी स्क्रीन पर होगी कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग

डीसी ने कहा कि पूरे कार्यक्रम की एलईडी स्क्रीन पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। विभागीय अधिकारी काे समय पर सारी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। जिलास्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। झारखंड के लोकगीत और संगीत की प्रस्तुति की जाएगी।

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए कल हाेगी बैठक

26 जनवरी काे गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के सिलसिले में साेमवार काे समाहरणालय सभागार में डीसी की अध्यक्षता में बैठक हाेगी। इसमें तैयारियाें की समीक्षा की जाएगी। विभिन्न विभागाें की ओर से आयोजित की जानेवाली प्रदर्शनियाें और सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूप-रेखा पर भी चर्चा हाेगी। बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी माैजूद रहेंगे।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads