नए साल में गोमो को मिलेगा तोहफा, 3 रेलखंड पर बना पहला ओवरब्रिज तैयार, 31 दिसंबर को होगा हैंडओवर - AKB NEWS

नए साल में गोमो को मिलेगा तोहफा, 3 रेलखंड पर बना पहला ओवरब्रिज तैयार, 31 दिसंबर को होगा हैंडओवर

नए साल में गोमो के लोगों को ओवरब्रिज का तोहफा मिलेगा। खेसमी में बनने वाला ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है। हावड़ा-दिल्ली रेल लाइन, बीएनआर रेल लाइन और सीआईसी रेल लाइन.... यह पूर्व मध्य रेलवे का पहला ओवरब्रिज है, जो तीन रेलखंड पर बना है। 2 किमी लंबा यह ओवरब्रिज भव्य और सुंदर है। लोग उसे देखने आ रहे हैं। उसकी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की जा रही है।

ओवरब्रिज के निर्माण पर 85 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। ओवरब्रिज निर्माण करने वाली कंपनी एमजीसीपीएल का कहना है कि निर्माण कार्य समाप्त हो चुका है। 31 दिसंबर 2020 को ओवरब्रिज रेलवे को हैंडओवर कर दिया जाएगा। रेलवे इस ओवरब्रिज का उद्घाटन जनवरी 2021 में करेगा। उद्घाटन के बाद ब्रिज पर यातायात शुरू हो जाएगी।

सोलर लाइट से जगमगाएगा ब्रिज...

जानिए... ओवरब्रिज की 3 विशेषताएं...

1.यह ओवरब्रिज टू लेन है। इसकी चौड़ाई 10.50 मीटर है। डेढ़ मीटर का पथ वे भी है।
2.यह ओवरब्रिज 4 एप्रोच रोड से जुड़ा है। ब्रिज से चार तरफ जा सकते हैं।
3.ब्रिज पर सोलर लाइट लगाए गए हैं। शाम होते ही ब्रिज सोलर लाइट से जगमगाएगा।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads