बकाया भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं हाेने पर कल से 4 घंटे में 10% पावर कटौती ज्यादा होगी, आज कटाैती का 7वां दिन - AKB NEWS

बकाया भुगतान प्रक्रिया शुरू नहीं हाेने पर कल से 4 घंटे में 10% पावर कटौती ज्यादा होगी, आज कटाैती का 7वां दिन

रविवार तक बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हाेने पर डीवीसी साेमवार से बिजली कटाैती में 10 प्रतिशत इजाफा करेगा। बकाया की मांग काे लेकर डीवीसी 21 दिसंबर से शेड्यूल माेड पर 30 प्रतिशत बिजली कटाैती कर रहा है। 10 प्रतिशत बिजली कटौती बढ़ते ही धनबाद में 3 घंटे की जगह 4 घंटे पावर कट होगा। डीवीसी ने एक सप्ताह के बकाया के अंदर भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हाेने की स्थिति में कटाैती में 10 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी।

रविवार काे कटाैती का 7वां दिन है। ऐसे में रविवार काे बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हाेने पर साेमवार से 30 के बजाए डीवीसी धनबाद सहित राज्य के साताें एरिया बाेर्ड में 40 प्रतिशत कटाैती करना शुरू कर देगा। इधर, बकाए की मांग काे लेकर डीवीसी द्वारा शेड्यूल माेड पर बिजली कटाैती का सिलसिला शनिवार को छठें दिन भी जारी रहा। शनिवार काे डीवीसी ने गणेशपुर सर्किट वन, टू फीडर व गाेधर सर्किट वन, टू से अलग-अलग समय पर 3 घंटे बिजली कटाैती की। रविवार को भी बिजली कटौती जारी रहेगी।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads