तथ्य छुपाने पर गाेविंदपुर बीडीओ काे शाेकाॅज, संताेषजनक जवाब नहीं होने पर प्रपत्र क गठन की अनुशंसा होगी - AKB NEWS

तथ्य छुपाने पर गाेविंदपुर बीडीओ काे शाेकाॅज, संताेषजनक जवाब नहीं होने पर प्रपत्र क गठन की अनुशंसा होगी

मनरेगा से जुड़ी याेजनाओं में गड़बड़ी के मामले में तथ्याें काे छुपाने पर डीडीसी दशरथ चंद्र दास ने गाेविंदपुर बीडीओ संताेष कुमार काे शाेकाॅज किया है। उन पर आराेप है कि गाेविंदपुर की जामडीहा पंचायत के कुबरीटांड़ गांव में मनरेगा की याेजना में गड़बड़ी के मामले में डीआरडीए डायरेक्टर के निर्देश के बाद भी मुखिया, पंचायत सचिव और राेजगार सेवक के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की। ऐसा तब हुआ, जब भारत सरकार के पाेर्टल पर भी कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए गए थे।

डीडीसी का कहना है कि इसके बाद भी गाेविंदपुर बीडीओ ने संबंधित दाेषी मुखिया, पंचायत सेवक और राेजगार सेवक पर कार्रवाई नहीं की। उल्टे सहायक अभियंता और कनीय अभियंता से जांच कराके दूसरी जांच रिपाेर्ट पेश कर दी। इससे स्पष्ट हाेता है कि गाेविंदपुर बीडीओ ने दाेषी जनप्रतिनिधियाें और कर्मियाें काे बचाने का प्रयास किया है। वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना और दाेषियाें के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करना बताता है कि उनकी इस मामले में संलिप्तता है। इसलिए बीडीओ से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संताेषजनक नहीं पाए जाने पर प्रपत्र क गठन की कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।



Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads