BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
विशाखापट्टनम के लिए बस सेवा, श्रीराम मंदिर की अनुशंसा पर किराए में 25% छूट, पहले दिन 32 लाेग बस से रवाना
टाटा से विशाखापट्टनम के लिए बस सेवा शुरू की गई है। शनिवार को चेरी कॉलर्स ट्रेवल्स के मालिक रायबहादुर सिंह बस लेकर आंध्र भक्त श्री राम मंदिर बिष्टुपुर पहुंचे। आचार्य वेद पंडित कोंडमचारुलु ने पूजा कर बस सेवा शुरू की। मंदिर के उपाध्यक्ष जम्मी भास्कर ने बताया कि मंदिर की अनुशंसा पर यात्रियों को किराए में 25% की छूट मिलेगी।
पहले दिन 32 लाेग बस से रवाना हुए। यह बस रोज जमशेदपुर से शाम चार बजे खुलेगी और अगले दिन शाम साढ़े तीन बजे विशाखापट्नम पहुंचेगी। संचालक ने बताया- सिंगल स्लीपर का किराया 1600 और सीटिंग का किराया 1500 रुपए है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें