पैसे की डिमांड से परेशान होकर प्रेमिका को मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - AKB NEWS

पैसे की डिमांड से परेशान होकर प्रेमिका को मार डाला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नामकुम के खिजरी में रहने वाले संजय कच्छप की बेटी सोनिया कुमारी (18) की हत्या उसके प्रेमी रोहित कच्छप ने कर दी। घटना की जानकारी जब रोहित ने अपने बड़े भाई को दी, तब उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। रोहित को को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोनिया के परिजनों के अनुसार, दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। रोहित के घरवालों को सोनिया पसंद नहीं थी। शुक्रवार को दिन में सोनिया घर से निकली पर रात तक नहीं लौटी। सुबह में पुलिस ने हत्या की सूचना दी, तब मालूम चला कि शव राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खिजरी के बगल में एक कमरे में पड़ा हुआ है।

परिजनों का आरोप... रोहित ने गला दबाकर सोनिया की हत्या की

परिजनों ने कहा कि रोहित ने गला दबाकर हत्या की है। आरोपी रोहित का कहना है कि सोनिया उससे हमेशा पैसे की मांग करती था, जिससे वह तंग आ चुका था। सोनिया के पिता संजय कच्छप चालक हैं। सोनिया के परिजनों ने रोहित के भाई रोशन, संदीप और उसकी मां मुन्नी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads