श्री बजरंगबली मंदिर में पांच महीने से बंद ताला खोलने का किया आग्रह
कांडी प्रखंड अंतर्गत पतीला गांव में स्थित श्री बजरंगबली मंदिर में पांच महीने से बंद ताला खोलने को लेकर यहां के ग्रामीण चिंतित हैं। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से प्रशासन से लगातार अनुरोध किया है कि मंदिर में बंद ताला खोलते हुए पूजा पाठ की अनुमति दी जाए।
मालूम हो कि सावन महीने में भी मंदिरों में सामूहिक एवं एकल पूजा करने का प्रावधान है। लॉकडाउन के कारण मंदिरों में सामूहिक पूजा अर्चना प्रतिबंधित है। लेकिन किसी भी मंदिर में नियमित रूप से की जाने वाली पूजा एवं आरती जारी है।
क्योंकि किसी भी देव शक्ति को पूजा अर्चना एवं राग भोग आरती के बिना उपवास नहीं रखा जा सकता। इसी प्रसंग को लेकर बुधवार को 20 ग्रामीणों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जाकर इस आशय का अनुरोध पत्र समर्पित किया है। उन लोगों ने आग्रह किया है पूर्णिमा के पहले मंदिर का ताला खोल दिया जाता तो पूर्णिमा तक भी भगवान श्री बजरंगबली की पूजा अर्चना की जाती। अनुरोध पत्र सौंपने वालों में का अमर साव, मनोज पासवान, मणिकांत सिंह, राम पुकार राम, छोटू सिंह आदि के नाम शामिल हैं।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें