रंगदारी के लिए दाे गुटाें की भिड़ंत में पकड़े गए 10 काे भेजा गया जेल - AKB NEWS

रंगदारी के लिए दाे गुटाें की भिड़ंत में पकड़े गए 10 काे भेजा गया जेल

रंगदारी और वर्चस्व के लिए शनिवार को रक्षा काली धाम के पास हुई हिंसक झड़प के मामले में दाेनाें गुटाें के लाेगाें पर एफअाईअार दर्ज की गई है। माैके से पकड़े गए एक गुट के 8 समेत 10 लाेगाें काे तिसरा पुलिस ने रविवार काे काेर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें धनबाद मंडल कारा में भेज दिया गया। जिनके खिलाफ एफअाईअार दर्ज की गई है, उनमें एक गुट के कन्हैया चाैहान, अानंद वर्मा अाैर कई अन्य तथा दूसरे गुट के सतीश महताे, विजय कालिंदी, गोपाल बाउरी, समरेश समेत कई लाेग नामजद किए गए हैं। इनके अलावा माैके से जब्त की गईं 32 बाइकाें के मालिकाें अाैर करीब 250 अज्ञात काे भी अाराेपी बनाया गया है। आराेपियाें की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं, पूरे इलाके में अब भी तनाव कायम है।

हिंसक झड़प मामले में इन्हें काेर्ट ने भेज दिया जेल

गणेश राय, छाेटू अाेझा, विकास कुमार, कमलेश सिंह, मुनेश्वर चौहान, भरत कुमार निषाद, मुन्ना पांडेय, प्रदीप झा, मुकेश कुमार, छोटू कुमार। फायरिंग के बाद मची भगदड़ में पीएसअाई समेत 7 लाेग हाे गए थे जख्मी | बीसीसीएल की एनटीएसटी परियाेजना में वाहनाें के मेंटनेंस से जुड़ी कंपनी से एक कर्मी काे हटा देने से नाराज रघुकुल समर्थक कन्हैया चाैहान ने कई लाेगाें के साथ मिलकर शनिवार काे कंपनी का काम ठप करा दिया था। सतीश महताे का गुट इसका विराेध करने पहुंचा, ताे दाेनाें गुटाें में हिंसक झड़प हाे गई। फायरिंग भी हुई, जिससे भगदड़ मच गई थी। पीएसअाई समेत 7 लाेग जख्मी हाे गए थे। पुलिस ने माैके से 8 लाेगाें अाैर बाद में छापेमारी कर 5 काे पकड़ लिया था। असल में, पूरा मामला रंगदारी अाैर वर्चस्व से जुड़ा है। सूत्राें के मुताबिक, उस इलाके में सतीश महताे गुट का दबदबा रहा है अाैर कन्हैया गुट वहां अपनी पकड़ बनाना चाहता है। शनिवार काे हुई झड़प की यही असल वजह है।

परिजन बाेले- गिरफ्तार सभी युवक निर्दोष हैं

धनबाद | झड़प के बाद हिरासत में लिए गए युवकाें के परिजन रविवार काे एसएसपी से मिलने पहुंचे, पर उनसे मुलाकात नहीं हाे सकी। बाद में उन्हाेंने रणधीर वर्मा चाैक पर मीडिया से कहा कि झड़प में बाहरी लाेग शामिल थे। वे सब बाइकाें से अाए थे। पुलिस ने झड़प के बाद घराें में घुसकर स्थानीय युवकों को पकड़ लिया, जिनका इस हाे-हंगामे से कोई लेना-देना नहीं है। परिजनाें से पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।





from Dainik Bhaskarp
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads