बंदियाें काे बेचे जाते हैं मादक पदार्थ, की जाती है नाजायज वसूली, जेलर पर हाे कार्रवाई - AKB NEWS

बंदियाें काे बेचे जाते हैं मादक पदार्थ, की जाती है नाजायज वसूली, जेलर पर हाे कार्रवाई

धनबाद जेल से हाल ही में जमानत पर छूटे छह लाेगाें ने रविवार काे जेलर अनिमेष चाैधरी पर गंभीर अाराेप लगाए। राजेंद्र क्लब में मीडिया से बातचीत में भाजपा नेता पप्पू सिंह ने कहा कि जेल में बंदी के आते ही उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने के एवज में बाेली लगाई जाती है। यह दो हजार से लेकर 20 हजार रुपए तक की हाेती है। इसमें वार्ड इंचार्ज और जेलर की मिलीभगत हाेती है। वार्ड इंचार्ज कैदियों के घर से रुपए मंगवाते हैं। नहीं देनेवालाें काे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है।

मुफ्त टेलीफोन सुविधा के एवज में भी पांच मिनट के काॅल के लिए बंदियाें से 1000 रुपए तक की वसूली की जाती है। जेलर की मिलीभगत से गांजा, अफीम, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा जैसी प्रतिबंधित चीजें मनमानी कीमत पर बंदियाें काे बेची जाती हैं। कुछ लाेगाें काे मोबाइल फाेन रखने की भी इजाजत है और इसके एवज में उनसे 20 हजार रुपए वसूले गए हैं। पप्पू सिंह के साथ-साथ जेल से छूटे अनुराग बजरंगी, काली शर्मा, कपिल यादव, डंपी मंडल, विजय नाेनिया और बजरंगी विश्वकर्मा ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

गाैरतलब है कि शुक्रवार काे जमानत पर छूटनेवाले विधायक ढुल्लू महताे ने भी शनिवार काे ऐसे ही आराेप लगाते हुए सीएम से जांच कराने की मांग की थी। माैके पर चंदन मालाकार, सूर्यदेव मिश्रा, सिंटू मिश्रा, वशिष्ठ मिश्रा, शंभुनाथ सिंह आदि भी माैजूद थे।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads