आर्थिक तंगी में लोयाबाद के एकड़ा में मजदूर ने कुएं में कूदकर दी जान
लाॅकडाउन में मुफलिसी झेल रहे लाेयाबाद के एक मजदूर ने कुएं में कूदकर जान दे दी। एकड़ा में रहनेवाले 50 वर्षीय कारू पासवान का शव कुएं में दिखा। कारू पहले दिहाड़ी पर मजदूरी करते थे। लाॅकडाउन की वजह से काम मिलना बंद हाे गया। फिर वे पड़ोस के एक होटल में बर्तन धोकर गुजारा कर रहे थे। पत्नी जयरानी देवी ने बताया कि उनके पति राेजाना की तरह रविवार तड़के तीन बजे ही जाग गए थे।
स्नान कर कहीं निकल गए थे। फिर सुबह 5:30 बजे कुएं से पानी लाने गई एक महिला ने कारू का शव देखा। उन्हाेंने शाेर मचाकर आसपास के लाेगाें काे इकट्ठा किया। कारू के घरवालाें काे तभी उनकी माैत की जानकारी मिली। हालांकि, जयरानी देवी यह मानने काे तैयार नहीं हैं कि उनके पति ने आत्महत्या की है। उनके छह बेटे और एक बेटी हैं। सबका राे-राेकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, अधेड़ का शव पंपू तालाब में बरामद
पुराना बाजार के टेंपल राेड में रहनेवाले 55 वर्षीय संजय जायसवाल ने रविवार काे पंपू तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह उनका शव पानी में तैरता दिखा। संजय के परिजनाें ने बताया कि शनिवार की रात जब सारे लाेग साे रहे थे, ताे वे बिना किसी से कुछ कहे घर से निकल गए। नींद खुलने पर घरवालाें ने खाेजबीन शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चला। रविवार काे दिन के 11 बजे साेशल मीडिया के जरिए पंपू तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी मिली।
इसके बाद परिजनाें ने पुलिस से संपर्क किया और पीएमसीएच जाकर मृतक की पहचान संजय जायसवाल के रूप में की। उन्हाेंने कहा कि संजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। हाे सकता है कि इसी वजह से उन्हाेंने तालाब में कूद कर जान दे दी हाेगी। वहीं, तालाब के अासपास में रहनेवाले लाेगाें का कहना है कि उन्हाेंने संजय काे सुबह 5 बजे के करीब तालाब की सीढ़ियाें पर बैठा देखा था। एक घंटे बाद उनका शव पानी में तैरता दिखा। उसके बाद पुलिस काे खबर दी गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव काे पाेस्टमाॅर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया।
शराब के नशे में अाकर राजमिस्त्री ने कर ली खुदकुशी
निरसा थाना क्षेत्र के कुहुक गांव के समीप निर्माणाधीन घर के समीप मौजूद खंबे में गमछा के सहारे लटक कर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुर्शिदाबाद निवासी 25 वर्षीय वर्जन शेख ने शनिवार की देर रात आत्महत्या कर ली। निरसा पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। बताया जा रहा है कि वर्जन शेख राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार को बकरीद के उपलक्ष्य में उसने जमकर शराब पी थी। शराब के नशे में बिजली के खंभे में गमछा लगाकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें