आईआईटी आईएसएम के पासआउट छात्र को भारतरत्न राधाकृष्ण अवार्ड
चीरागाेड़ा निवासी डाॅ मलय कुमार चंद्रा काे भारत रत्न डाॅ राधाकृष्ण गाेल्ड मेडल अवार्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें जरूरतमंद लाेगाें के सामाजिक और शैक्षिक उत्थान के लिए दिया गया है। अवार्ड उन्हें व्यक्तिगत उल्लेखनीय प्रयास के लिए ग्लाेबल इकाॅनाेमिक प्राेग्रेस एंड रिसर्च एसाेसिएशन, नई दिल्ली की ओर से दिया गया है। इससे पहले डाॅ चंद्रा काे एमजीएमआई की ओर से सिल्वर मेडल दिया गया था। डाॅ चंद्रा ने आईआईटी आईएसएम के 1985 बैच के माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग से बीटेक किया था। डाॅ चंद्रा अभी टेक्नाे इंजीनियरिंग काॅलेज, बानीपुर के प्राचार्य हैं।
कोलकाता के बानीपुर में किया ग्रामीणों के उत्थान का काम
डाॅ चंद्रा ने काेलकाता में अशाेकनगर बानीपुर में लाेगाें के उत्थान का काम किया। उन्हें शैक्षणिक विकास और सामाजिक बेहतरी के उपाय सुझाए। गांव के विकास में भी महत्वपूर्ण बिंदुओं से लाेगाें काे अवगत कराया। गांव के बच्चाें काे छात्रवृत्ति दिलाकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराने के साथ उनके प्लेसमेंट की भी काेशिश करते हैं। एमएचआरडी के इनाेवेशन सेल के लिए भी कुछ नया करने के लिए बच्चाें काे नियमित रूप से प्रेरित किया। वहीं चंदनकियारी स्थित पैतृक गांव के विकास के लिए कुछ नया करते रहे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें