सीएस कार्यालय पहुंच एंबुलेंस चालकों ने संक्रमण से खुद को असुरक्षित बताया - AKB NEWS

सीएस कार्यालय पहुंच एंबुलेंस चालकों ने संक्रमण से खुद को असुरक्षित बताया

कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराने में सहायक 108 एंबुलेंस चालकों ने अपनी सुरक्षा को लेकर रविवार को सिविल सर्जन पहुंच शिकायत की। एंबुलेंस चालकों ने बताया कि रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल पहुंचा रहे हैं।

ऐसे में खुद भी संक्रमित होने का खतरा रहता है। एक तरफ एंबुलेंस सेनेटाइज नहीं कराया जा रहा है। दूसरी ओर संक्रमितों को घरों से लाने के समय पर्याप्त सुरक्षा किट भी नहीं मिल रही है। आधी-अधूरी सुरक्षा किट पहनकर मरीज को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावे ड्यूटी की कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। ऐसी परिस्थितियां ही रहीं तो ड्यूटी करनी बेहद मुश्किल होगी।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads