निजी लैब में मिले पाॅजिटिव सरकारी रिपाेर्ट में निगेटिव
पीएमसीएच में इलाज से पहले पुटकी के 65 वर्षीय मरीज का काेराेना टेस्ट कराया गया। रिपाेर्ट निगेटिव अाई। वहीं निजी लैब में काेराेना जांच की रिपाेर्ट में मरीज काे काेविड पाॅजिटिव बताया गया। 24 घंटे में हुई दो जांचों में एक ही मरीज की अलग-अलग रिपाेर्ट के कारण परिजनाें के साथ पीएमसीएच के चिकित्सक व कर्मचारी असमंजस में हैं। फिलहाल मरीज पीएमसीएच के अाईसीयू में भर्ती है। वार्ड में मरीज काे एहतियात के साथ रखा गया है। इसके बावजूद वहां भर्ती अन्य मरीज सकते में हैं। अस्पताल के मेडिकल स्टाफ मरीज के पास जाने से कतरा रहे हैं। अब मरीज का फिर से काेविड टेस्ट कराया जा रहा है।
क्या है मामला
मरीज के पुत्र ने बताया कि 28 जुलाई काे पिता के बीमार पड़ने पर असर्फी अस्पताल ले जाने पर निजी लैब ने सैंपल लिया। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर 29 जुलाई काे पीएमसीएच लेकर पहुंचे। वहां भी सैंपल लिया, जिसमें रिपाेर्ट निगेटिव मिली। वहीं शनिवार काे निजी लैब की आई रिपोर्ट पॉजिटिव थी।
रिपाेर्ट पर सवाल...
निजी लैब में काेविड रिपाेर्ट पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इससे पूर्व कार्मिक नगर बापू नगर के 68 वर्षीय कैंसर पीड़ित, जिनकी रिपाेर्ट निगेटिव आई। कीमोथेरेपी कराने के लिए निजी लैंब में जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
एक ही व्यक्ति की अलग-अलग कोरोना रिपाेर्ट है ताे फिर से टेस्ट कराया जाएगा। सैंपल की गहनता से जांच में स्थिति स्पष्ट हाे जाएगी। डाॅ गाेपाल दास, सिविल सर्जन
69 साल के बुजुर्ग समेत 28 स्वस्थ होकर पहुंचे घर
सेंट्रल हाॅस्पिटल स्थित काेविड-19 अस्पताल अाैर डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर पीएमसीएच से रविवार काे 28 व्यक्ति काेराेना काे मात देकर घर लाैट गए। स्वस्थ होने वालों में 8 महिला व 20 पुरुष शामिल हैं। 69 वर्षीय बुजुर्ग तथा 16 वर्ष का दाे किशाेर ने भी कोरोना को हराया।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें