काेविड हॉस्पिटल पहुंच भर्ती हाेने के लिए एंबुलेंस में घंटाें इंतजार करते रहे संक्रमित - AKB NEWS

काेविड हॉस्पिटल पहुंच भर्ती हाेने के लिए एंबुलेंस में घंटाें इंतजार करते रहे संक्रमित

काेराेना संक्रमित मरीजाें काे लेकर शनिवार की रात कई एंंबुलेंस सेंट्रल हॉस्पिटल स्थित काेविड-19 अस्पताल पहुंचीं, लेकिन भर्ती हाेने के लिए कई मरीजाें काे घंटाें एंबुलेंसों में ही इंतजार करना पड़ा। इनमें कई गंभीर मरीज भी थे। बेड फुल रहने के कारण कुछ मरीजाें काे यहां से पीएमसीएच काेविड केयर सेंटर भेजा गया। इसके बावजूद रात एक बजे तक मरीजाें काे अस्पताल में एडजस्ट किया जाता रहा।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के अनुसार, शनिवार काे काेविड अस्पताल में कुल 85 मरीज भर्ती थे, वहीं रविवार को नए मरीजों के मिलने से पूर्व यह आंकड़ा 95 पहुंचा। शनिवार काे जिले में कुल 73 नए संक्रमित मरीज मिले थे। वहीं पीएमसीएच स्थित काेविड केयर सेंटर में शनिवार काे 77 मरीज भर्ती थे, जबकि नए मरीजाें काे भर्ती किए जाने के बाद रविवार काे यहां कुल 97 मरीज हाे गए। सरकारी आंकड़े के अनुसार यहां 20 नए मरीजाें काे भर्ती कराया गया। इस लिहाज से दोनों अस्पतालों में सिर्फ आठ बेड ही खाली थे। अब रविवार को भी 68 नए मरीज मिल चुके हैं।

सदर अस्पताल में शुरू हुआ 100 बेड का डेडिकेटेड काेविड हेल्थ सेंटर

सदर अस्पताल में नवनिर्मित 100 बेड का डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर का रविवार को सीएस डॉ गोपाल दास, आईडीएसपी नोडल पदाधिकारी डॉ एसएम जफरूल्लाह व सदर अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ राजकुमार ने सं‌युक्त रूप से किया। उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त उमाशंकर सिंह मौजूद थे। डीसी ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढती संख्या को देखते हुए अस्पतालों की संख्या में बढ़ोतरी प्राथमिकता है। सेंट्रल अस्पताल-100 बेड, पीएमसीएच-100 बेड, जामाडोबा-25 बेड के बाद सदर अस्पताल में कोविड सेंटर के शुरू होने से जिले में 325 बेड की व्यवस्था हो गई है।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads