10वीं पास साइबर अपराधी ने ढाई साल में सैकड़ाें को बनाया शिकार - AKB NEWS

10वीं पास साइबर अपराधी ने ढाई साल में सैकड़ाें को बनाया शिकार

मनियाडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर अपराधी चरकखुर्द का संजय मंडल पेटीएम के फर्जी लिंक भेज कर लाखाें रुपए की ठगी कर चुका है।पूछताछ में उसने पुलिस काे कई जानकारियां दी हैं। अपने ग्रुप के साथ वह जंगल में लाेगाें काे ठगी का शिकार बनाते पकड़ा गया। उसके बाकी साथ पुलिस काे चकमा देकर भाग निकले थे।

साइबर डीएसपी सुमित साैरभ लकड़ा ने बताया कि पूछताछ में संजय ने कई जानकारियां दी हैं। उसे गिरिडीह के साइबर अपराधियाें से 15 हजार रुपए महीने पर फर्जी लिंक मिलता था। वह पेटीएम अकाउंटधारक काे एप अपडेट करने का झांसा देकर उन्हें लिंक भेजता था और फिर उनका माेबाइल फाेन हैक कर अकाउंट से सारी राशि उड़ा लेता था।

इसके बदले में उसे ठगी की राशि का आधा हिस्सा मिलता था। पुलिस काे संजय के माेबाइल फाेन में एक एक्सेल शीट भी मिली है, जिसमें कई नाम और माेबाइल नंबर हैं। दूसरे अपराधियाें की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। संजय ने पुलिस काे बताया, स्कूल जाने के दाैरान गांव के लड़काें से ठगी का तरीका जाना। फिर स्कूल की छुट्टी के बाद पांच दूसरे लड़काें के साथ मिलकर लिंक भेज ठगी करने लगा। 10वीं पास संजय के मुताबिक, उनका ग्र्रुप राेजाना 6-7 लाेगाें काे ठगी का शिकार बनाता थे। पिछले ढाई साल के दाैरान कई लाेगाें से ठगी कर उसने पिता काे भी 3 से 4 लाख रुपए दिए हैं।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads