सावन की शगुन भरी विदाई... 12 एमएम बारिश, सावन की अंतिम सोमवारी और आखिरी दिन रक्षाबंधन पर आधे शहर में बरसा पानी
इस सावन का आखिरी दिन कई मायनों में खास था, क्योंकि इन दिन आखिरी सोमवारी होने के साथ रक्षाबंधन होने के कारण खास रहा। वहीं शगुन के तौर पर 12 एमएम पानी बरसा। मानगो, साकची, गोविंदपुर, टेल्को, सोनारी सहित अन्य इलाकों बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी सिंहभूम में मानसून में अच्छी बारिश हुई है। वहीं दो महीने तीन दिनों में कुल 580.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया है,
जो औसत से अधिक है।वहीं शहर का मौसम सोमवार को दिनभर बदलता रहा। सुबह मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली। इसकी वजह से गर्मी महसूस हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदला और बादल छाए। इसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हुई, जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिली। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 83 प्रतिशत व न्यूनतम 81 प्रतिशत रही। इस दौरान कुल 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें