पंडुकी में प्रस्तावित आईएसबीटी- ट्रांसपाेर्ट नगर निर्माण का रास्ता साफ, मुआवजा भुगतान को सरकार ने निगम को दिए 14 करोड़ रुपए
विजय पाठक, बरवाअड्डा के पंडुकी में प्रस्तावित इंटर स्टेट बस टर्मिनल और ट्रांसपाेर्ट नगर के निर्माण का रास्ता साफ हाे गया है। सरकार स्तर पर निर्माण को लेकर तैयारी शुरू की गई है। पीपीपी माेड पर बनने वाले आईएसबीटी और ट्रांसपाेर्ट नगर के लिए सरकारी भूमि का अधिग्रहण काफी पहले किया जा चुका है, लेकिन रैयताें की जमीन के कारण मामला फंसा हुआ था। आईएसबीटी और ट्रांसपाेर्ट नगर के लिए पंडुकी में जिस जमीन काे चिह्नित किया गया है,
उसमें कुछ एकड़ जमीन रैयती है और जमीन के बदले रैयताें के मुआवजा भुगतान नहीं हाेने के कारण योजना पर कार्य आगे नहीं बढ़ा रहा था। लेकिन अब जमीन के बदले मुआवजा भुगतान का रास्ता भी साफ हाे गया है। सरकार ने दाेनाें प्राेजेक्ट के रैयताें काे मुआवजा भुगतान के लिए 14 कराेड़ रुपया नगर निगम काे आवंटित कर दिया है। एक से दाे दिन में यह राशि डीसीएलआर काे भेज दी जाएगी। जहां से रैयतों के बीच मुआवजा का भुगतान किया जाएगा। निगम स्तर पर राशि डीसीएलआर काे भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
रैयतों के बीच जल्द होगा मुआवजा भुगतान
रैयताें के मुआवजा भुगतान के लिए सरकार स्तर पर 14 कराेड़ से अधिक राशि नगर निगम काे भेजा गया है। इस 14 कराेड़ में 1 कराेड़, 81 लाख रुपया आईएसबीटी के रैयताें के बीच वितरित किया जाएगा, जबकि 12 कराेड़, 86 लाख रुपया ट्रांसपाेर्ट नगर के रैयताें के बीच मुआवजा के रूप में वितरित किया जाएगा। नगर आयुक्त ने लेखा शाखा काे राशि भेजने का आदेश दे दिया है।
एक से दाे दिन में यह राशि डीसीएलआर काे मिल जाएगा। ट्रांसपाेर्ट नगर के रैयताें की मुआवजा राशि नगर विकास विभाग द्वारा थ्री डी प्राक्कलन भेजने के बाद दिया जाएगा। ट्रांसपाेर्ट नगर में कितने रैयताें की जमीन ली गई है और कितनी राशि का भुगतान करना है, इसकी सूची मिलने के बाद ही राशि डीसीएलआर काे भेजी जाएगी।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें