जिस स्कूल में पढ़ती थी किशाेरी, वहीं दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या
महगामा विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह के क्षेत्र में शनिवार रात शर्मसार करने वाली घटना घटी। 14 साल की मूक-बधिर किशाेरी की स्कूल में दुष्कर्म के बाद ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। यह किशाेरी उसी स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। स्कूल के पास ही दूसरे गांव में रहती थी। वह शनिवार की शाम से लापता थी। घरवालाें ने काफी तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चला।
रविवार सुबह कुछ लाेगाें ने स्कूल परिसर में शव देखा ताे परिजन और बड़ी संख्या में गांव के लाेग पहुंचे। किशाेरी के सिर पर चाेट के निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की, ताे गांववालाें ने विराेध शुरू कर दिया। वे लाेग वरीय पुलिस अधिकारियाें काे माैके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। एसपी वाईएस रमेश ने कहा कि इस घटना में शामिल काेई भी दाेषी बच नहीं पाएगा।
स्त्री के आत्मसम्मान पर आघात : विधायक
विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह काेराेना पाॅजिटिव हैं और जमशेदपुर में हाेम आइसाेलेशन में हैं। उन्हाेंने कहा-जिस लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है, उससे मेरा व्यक्तिगत लगाव था। ऐसी घिनाैनी वारदात महिलाओं के आत्मसम्मान पर गहरा आघात है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें