बापूनगर, हीरापुर, भूली, पतराकुल्ही सहित 16 क्षेत्रों में नए कंटेनमेंट जाेन, कर्फ्यू लगा - AKB NEWS

बापूनगर, हीरापुर, भूली, पतराकुल्ही सहित 16 क्षेत्रों में नए कंटेनमेंट जाेन, कर्फ्यू लगा

जिले के विभिन्न क्षेत्राें में काेराेना पाॅजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने 16 जगहाें काे सील कर कर्फ्यू लगा दिया है। इनमें धनबाद शहर में सरायढेला बापू नगर, पथराकुल्ही सहित 8 जगह तथा अन्य प्रखंड में 8 क्षेत्राें काे कंटेनमेंट जाेन बनाया गया है। जिला अापदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष सह डीसी उमाशंकर सिंह के निर्देश पर सरकारी अाैर गैर सरकारी संस्थानाें तथा सभी तरह के निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मेडिकल सेवा काे छाेड़कर वाहनाें के प्रवेश पर राेक लगा दिया गया है।
ये इलाके बने नए कंटेनमेंट जाेन
धनबाद अंचल

  • सरायढेला क्वार्टर नंबर 13/3/40 बापू नगर
  • पतराकुल्ही चरकी बस्ती रोड नियर गोडा तालाब
  • भूली ई ब्लॉक सेक्टर 5, 172
  • पांडरपाला बाइपास रोड नियर सिटी स्कूल
  • हीरापुर हिंदू मिशन रोड गली नंबर 3
  • मनईटांड गजुआटांड़ रोड स्थित कुम्हारपट्टी
  • मटकुरिया में संजय नगर
  • विनायक अपार्टमेंट मिठाई गली रोड
  • कोयला नगर स्थित क्वार्टर नंबर बी/49 तथा बी/36
  • कोलकुसमा हनुमान नगर रोड
  • मातृ स्मृति भवन माप-तौल ऑफिस चीरागोड़ा
  • हाउसिंग कॉलोनी एचआईजी /57 नियर सूर्य क्लिनिक
  • हीरापुर 122/5 जी 3 ब्लॉक 1,
  • दामोदरपुर शांति विहार कॉलोनी
  • मां तारा अपार्टमेंट सरायढेला मोती नगर
  • महादेव अपार्टमेंट हीरापुर दुर्गा मंदिर रोड

बाघमारा अंचल

  • भीमकनाली पंचायत का भीमकनाली गांव
  • भीमकनाली पंचायत का बड़ा पांडेयडीह
  • लुतीपहाड़ी पंचायत का बाघमारा ग्राम
  • मुरलीडीह नंबर 343

गोविंदपुर अंचल

  • कनकनी मौजा की पासी पट्टी

बलियापुर प्रखंड

  • न्यू कॉलोनी बलियापुर

झरिया अंचल

  • न्यू माइनर्स कॉलोनी, सुदामडीह
  • पोद्दारपाड़ा नियर काली मंदिर

झरिया अंचल

  • लक्ष्मनिया मोड़ नियर टीना गोदाम
  • प्रेम नगर नियर आरएसपी कॉलेज झरिया
  • जामा मस्जिद बड़कीटांड जामाडोबा,
  • नियर तिवारी मंदिर चौथाई कुल्ही झरिया,
  • डीएवी स्कूल बानियाहिर।

बाघमारा प्रखंड

  • मलकेरा नंबर 289,
  • सलानपुर नंबर 262
  • डुमरा राजस्व ग्राम।
  • टुंडी प्रखंड
  • कमारडीह
  • बलियापुर प्रखंड
  • छाताकुल्ही, मुकुंदा और भीखराजपुर।

इन क्षेत्राें से हटाया गया कर्फ्यू

  • बाघमारा प्रखंड : बौआकल ईस्ट बसुरिया, राजस्व ग्राम हरिणा व कतरास
  • बलियापुर प्रखंड : करमाटांड़ पंचायत की ढांगी बस्ती
  • पुटकी अंचल : केंदुआ बाजार हड़िया पट्टी अाैर समसिखरा बीसीसीएल कॉलोनी
  • गोविंदपुर प्रखंड : अमरपुर
  • झरिया अंचल : नुनूडीह बस्ती, साउथ झरिया कोयरीबांध, डायमंड तीसरा 12 नंबर तथा झरिया स्टेशन रोड।
  • एग्यारकुंड प्रखंड : डूमरकुंडा उत्तर पंचायत का जुनकुंदर

सम्मानित होंगे लैब टेक्नीशियन, एंबुलेंस चालक व सफाईकर्मी, मिलेगी राशि

कोरोना संक्रमित जगहाें और मरीजाें के साथ काम करने वाले लैब टेक्नीशियन, सफाई र्मी और एंबुलेंस चालकों को जिला प्रशासन सम्मानित करने के साथ अलग से प्राेत्साहन राशि देगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष सह उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी की इस स्थिति में जिस तरह ये लैब टेक्नीशियन, सफाईकर्मी तथा एंबुलेंस चालक कोरोना संक्रमित स्थल तथा संक्रमित व्यक्तियों के साथ काम कर रहे हैं, वह काबिले तारीफ है। जिला प्रशासन वैसे लाेगाें के मानवीय कार्याें की सराहना के साथ उनकी तरीके से मदद करना चाहता है। डीसी ने कहा कि एेसे कर्मियों को प्रतिमाह प्राेत्साहन राशि पर्यवेक्षक अाैर डॉक्टरों की सिफारिश पर दी जाएगी।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads