स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ जाने से ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त - AKB NEWS

स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ जाने से ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त

टुंडी-गोविंदपुर मुख्य पथ के संग्रामडीह के पास शनिवार की देर रात स्पीड ब्रेकर के कारण तेज गति से आ रहे एक ट्रक का संतुलन बिगड़ने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हाे गई। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की माैके पर ही माैत हाे गई। जानकारी के अनुसार देर रात एंगल व लाेहे के प्लेट से भरा ट्रक कोलकाता से गोविंदपुर होते हुए गिरिडीह जा रहा था। इसी बीच संग्रामडीह के पास तीखे मोड़ एवं स्पीड ब्रेकर के पास तेज गति के कारण ट्रक ने अपना संतुलन खो दिया और बिजली के पोल में टक्कर मारते हुए बगल में रखे ईंटों के ढेर से टकरा गया।

टक्कर इतना जोरदार था कि पीछे डाला में लोड एंगल एवं लोहे का प्लेट केबिन को तोड़ते हुए चालक के सीट से जा टकराया। इससे चालक स्टेयरिंग एवं लोहे के एंगल के बीच फंस गया और वहीं तड़प-तड़प कर मर गया। सुबह जब टुंडी पुलिस पहुंची, तो गैस कटर से केबिन को काट कर उसे निकाला एवं पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा गया। ट्रक ड्राइवर राजनाथ यादव यूपी बलिया के रेवती का रहने वाला बताया जाता है।

इधर, बाइक ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, दोनों घायल
टुंडी| टुंडी थाना अंतर्गत टुंडी-गिरिडीह मुख्य पथ पर कोलहर मोड़ के पास रविवार की रात लगभग 9:00 बजे बाइक सवार एक युवक मुकेश मुर्मू पैदल जा रहे दूसरे युवक सुरेश रवानी को धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को टुंडी मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया और फिर उचित इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads