बीसीसीएल में काेयले का डिस्पैच 5 रैक से बढ़कर राेजाना 12 रैक तक पहुंचा
बीसीसीएल में काेयले के उत्पादन और डिस्पैच की स्थिति सुधर रही है। काेराेना वायरस के प्रसार और फिर उससे बचाव के लिए लगाए गए लाॅकडाउन की वजह से डिस्पैच काफी घटकर राेजाना 4 से 5 रैक तक पहुंच गया था। इसमें धीरे-धीरे सुधार हुआ और जुलाई में यह प्रतिदिन अाैसतन 12 रैक तक पहुंच गया। कंपनी के सीएमडी पीएम प्रसाद ने इन स्थितियाें की चर्चा करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही डिस्पैच और उत्पादन की स्थिति सामान्य हाे जाएगी।
लाॅकडाउन में जब छाेटी-बड़ी फैक्ट्रियां बंद हाे गई थी, तब बिजली की खपत और मांग में भी कमी आ गई थी। इस वजह से पावर कंपनियाें के पास काेयले का भंडार बढ़ने लगा था। तब उन्हाेंने और काेयला लेने से इनकार कर दिया था। इससे बीसीसीएल के पास काेयले का भंडार लगातार बढ़ता जा रहा था। इसे देखते हुए सीएमडी पीएम प्रसाद ने उत्पादन और डिस्पैच के बजाय ओबी रिमूव करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का निर्देश सभी एरिया प्रबंधन काे दिया था, ताकि लाॅकडाउन के बाद उत्पादन और डिस्पैच में तेजी लाई जा सके। हालांकि, लाॅकडाउन में छूट मिलने पर जब ऊर्जा की मांग में बढ़ाेतरी हुई, ताे पावर कंपनियाें की ओर से काेयले की मांग बढ़ा दी गई। इससे डिस्पैच धीरे-धीरे बढ़ता गया।
जुलाई का लक्ष्य था 2.56 मिलियन टन, उत्पादन हुअा 1.58 मिलियन टन
जुलाई माह में सभी एरिया काे मिलाकर बीसीसीएल में उत्पादन का लक्ष्य 2.56 मिलियन टन रखा था, लेकिन सिर्फ 1.58 मिलियन टन ही उत्पादन हाे सका। कतरास, बस्ताकाेला, पुटकी बलिहारी एरिया ने लक्ष्य के करीब पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन बाकी क्षेत्र इससे काफी पीछे रहे।
जल्द सामान्य हाे जाएगा डिस्पैच
काेयला डिस्पैच में बढ़ाेतरी हाे रही है। यह कंपनी के लिए शुभ संकेत है। मार्च के बाद से धीरे-धीरे डिस्पैच बढ़ा है। उम्मीद है कि अगले दाे माह में डिस्पैच की स्थिति सामान्य हाे जाएगी। लाॅकडाउन और बरसात के कारण उत्पादन बाधित हुआ है। सामूहिक प्रयास से लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। पीएम प्रसाद, सीएमडी, बीसीसीएल
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें