अतिथि शिक्षक छात्रों की मदद से अपने नवजात को दे रही दूध, 18 माह से नहीं मिला मानदेय, एफओ बोले-देने के लिए विवि के पास फंड नहीं - AKB NEWS

अतिथि शिक्षक छात्रों की मदद से अपने नवजात को दे रही दूध, 18 माह से नहीं मिला मानदेय, एफओ बोले-देने के लिए विवि के पास फंड नहीं

कोरोना काल में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ा रहे गेस्ट फैकल्टी और घंटी पर नियुक्त अनुबंध शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई है। गेस्ट फैकल्टी को 18 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। मारवाड़ी कॉलेज में कॉमर्स के एक अतिथि शिक्षक की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। वहीं ऊपर से मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। अपने नवजात शिशु को दूध के लिए कॉलेज के स्टूडेंट्स से मदद लेनी पड़ रही है।

वहीं कुछ स्टूडेंट्स स्वत: मदद के लिए आगे आए हैं। सोमवार को वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय से मिले और मानदेय भुगतान के लिए गुहार लगाई। वीसी के कहने पर अतिथि शिक्षक फाइनेंस अफसर डॉ. केके वर्मा से मिले। लेकिन यहां भी निराश मिली। फाइनेंस अफसर ने कहा कि मानदेय भुगतान के लिए विवि के पास फंड नहीं है। इसके बाद अतिथि शिक्षक दुबारा वीसी से मिले और अपनी पीड़ा सुनाई। वीसी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी को मानदेय भुगतान की दिशा में समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

वीसी बोले- रजिस्ट्रार को फंड के लिए दिया गया है निर्देश
वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने कहा-अतिथि शिक्षकों के लिए फंड नहीं होने की बात सामने आई है। रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से संपर्क कर फंड का इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

शिक्षक बोले-नहीं चल रही कक्षाएं, तय मानदेय मिले
शिक्षकों ने कहा कि कोरोना काल में सीमित ऑनलाइन क्लास संचालित की जा रही है। इससे अतिथि शिक्षकों को परेशानी बढ़ गई है। कहा कि आने वाले दिनों में यही स्थिति रही तो परेशानी बढ़ जाएगी। संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि अतिथि शिक्षकों को प्रतिमाह तय मानदेय भुगतान किया जाए। समय पर भुगतान नहीं होने से लगातार अतिथि शिक्षकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है।

अनुबंधित शिक्षकों ने फाइनेंस अफसर को घेरा
डोरंडा कॉलेज और आरएलएसवाई कॉलेज के अनुबंध शिक्षकों ने फाइनेंस अफसर डॉ. केके वर्मा का मानदेय भुगतान के लिए घेराव किया। संघ के उपाध्यक्ष डॉ. रीझु नायक ने बताया कि दो माह से विवि प्रशासन भुगतान का आश्वासन दे रहा है। एफओ ने कहा कि शीघ्र बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए। भुगतान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।






from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads