एनएच पर रॉड लदा ट्रेलर 25 फीट नीचे गड्‌ढे में गिरा, चालक की मौत - AKB NEWS

एनएच पर रॉड लदा ट्रेलर 25 फीट नीचे गड्‌ढे में गिरा, चालक की मौत

शुक्रवार की देर रात धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर नलदुआ व जाथा के बीच एक ट्रेलर अनियंत्रित हाेकर रेलिंग ताेड़कर 25 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना में चालक की ट्रेलर पर लदे लाेहे की छड़ से दबकर घटना स्थल पर ही माैत हाे गई। वहीं खलासी ट्रेलर के गड्डे में गिरने से पहले ही उतर गया था। जिससे उसकी जान बच गई। इस क्रम में खलासी काे भी शरीर के कई भागों में चाेट लगी है। सूचना पाकर धालभूमगढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व जख्मी खलासी काे इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 02जीसी/0207 बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। इस दाैरान ट्रेलर अनियंत्रित हाेकर एनएच 18 किनारे

गड्ढे में जा गिरा। शनिवार सुबह काफी मशक्कत के बाद 3-3 क्रेन के सहारे ट्रेलर में फंसे ड्राइवर को निकाला गया। शव काे धालभूमगढ़ पुलिस अपने कब्जे में लेकर रखवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव काे पाेस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था। मृत चालक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के बडाैदामेव खाैरपुरी के सुरजीत सिंह (38) के रूप में हुई है। जख्मी खलासी का नाम मोहब्बत जफरुद्दीन है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर खड़गपुर से माल लोड कर राजस्थान जा रहा था।

ट्रेलर के गड्‌ढे में गिरने से पहले खलासी ने कूदकर बचाई जान

बालू लदा हाइवा पलटा, चालक फरार

श्यामसुंदरपुर | श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में बड़ा गाडियास हाई स्कूल के समीप बालू लदा हाइवा पलट गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार रात को गुड़ाबांदा-पिताजुड़ी स्टेट हाइवे पर जेएच 05सीजे/ 4193 वाहन पलट गया। हाइवा चालक ने भागने से पहले कोइमा घाट से बालू लाने की बात कही थी। चालक ने ग्रामीणों को बताया कि आंख लग जाने के कारण हाइवा रोड के दाएं भाग में किनारे चला गया। वहीं मिट्टी के धंस जाने के कारण हाइवा पलट गया।




from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads