संक्रमिताें काे 3 बजे लंच, 10 बजे मिलता है डिनर
जादूगोड़ा के स्वासपुर स्थित सीटीसी में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में फैली गंदगी और बदइंतजामी से वहां रखे गए काेराेना संक्रमित राेगियाें काे भारी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। लोग गंदगी से परेशान हैं। काेविड केयर सेंटर में फैली गंदगी अपने आप मे संक्रमण को बढ़ाने के लिए एक बहुत बड़ा कारण बन सकती है। संक्रमित मरीजों का कहना है कि सुबह का नाश्ता 10:00 बजे दिया जाता है। खाना दोपहर 3:00 बजे दिया जाता है एवं रात का भोजन 10:00 से 11:00 बजे के बीच दिया जाता है।
जिससे लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। लाेगाें काे भूखे रहने काे मजबूर हाेना पड़ रहा है। वहीं 5 दिन बाद भी लाेगाें की जांच के लिए स्वाब सैंपल नहीं लिया गया है। बता दें स्वासपुर स्थित सीटीसी में उपलब्ध सुविधाओं के कारण ही जिला प्रशासन द्वारा सीटीसी काे काेविड सेंटर बनाया गया है। यहां लगभग 400 मरीजों को रखे जाने की क्षमता है।
शुक्रवार को नवपदस्थापित बीडीओ ने सीओ के साथ निरीक्षण कर दिए जरूरी दिशा-निर्देश
शुक्रवार को ही मुसाबनी की नवपदस्थापित बीडीओ सीमा कुमारी ने सीओ अजय कुमार रजक के साथ आकर यहां का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिया था। इसके बावजूद यहां की समस्या विकट है। वर्तमान में यहां लगभग 180 से 190 मरीजों को रखा गया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन के अनुराेध पर यहां सीआईएसएफ द्वारा पूरे कैंप को सैनेटाइज किया गया था। यहां रहने वाले मरीज लगातार अपने परिजन तथा संबंधित अधिकारियों को परेशानियों से अवगत करा रहे हैं। इसके बावजूद साफ-सफाई की माकूल व्यवस्था नहीं की जा रही है।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें