सरकार शहीद निर्मल महतो की जीवन को स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल करे
टोटेमिक कुड़मी समाज की ओर से शनिवार को चक्रधरपुर के चार स्थानों में शहादत दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम केंद्रीय सदस्य गणेश महतो के नेतृत्व में दंदासाई में मनाया गया। उसके बाद धातकीडीह, पंप रोड व बोड़दा के संस्कार भवन में शहादत दिवस आयोजित की गयी। इस दौरान शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। मौके पर कुड़मी समाज के सदस्यों ने कहा- शहीद निर्मल महतो ने अपने जीवन में झारखंडी के हित में हर समय कार्य किया है। उनके इस कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। सरकार को अब आठ अगस्त के दिन सरकारी अवकाश घोषित करने चाहिये।
आज यादि वे जिंदा होते है झारखंड का इतिहास बदल जाता। झामुमो पार्टी की मजबूती होने का यह भी एक कारण है। सभी सदस्यों ने सरकार से मांग किया कि शहीद निर्मल महतो के जीवन को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाये। ताकि विद्यार्थी भी आंदोलन के बारे सीख लें। उनके जीवन के संघर्ष को जाने का अधिकार हर किसी को है। मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष शंकरला महतो, केंद्रीय सदस्य कोकिल महतो, मुकेश चंद्र महतो, गणेश महतो, बकेश्वर महतो, सचिव करण महतो, दुर्योधन महतो, सुमित महतो, समीर महतो, हीरालाल महतो आदि मौजूद थे।
चाईबासा, चक्रधरपुर और सोनुआ सहित क्षेत्र के अलग-अलग प्रतिष्ठानों में निर्मल दा को किया याद
याद किए गये वीर शहीद निर्मल महतो
चक्रधरपुर| झारखंड आंदोलन के महान शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर शनिवार को ‘शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन, राखा आसनतलिया में श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक बहादुर उरांव, वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्मकार प्रबल महतो, झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद के सचिव ओमप्रकाश महतो आदि थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें