सभी होमगार्ड जवानों को ड्यूटी देने की सीएम से सिफारिश करेंगे विधायक दीपक बिरुवा
झारखण्ड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष चरण चातार के नेतृत्व में जिला के सभी महिला और पुरुष होमगार्ड जवान शनिवार काे विधायक दीपक बिरुवा से मिलने उनके आवासीय कार्यालय सरनाडीह पहुंचे हुए थे। हाेमगार्ड जवानाें ने विधायक से मिलकर अपनी समस्याओं को दूर करने की गुहार लगाई। जवानों ने बताया कि 1400 जवानों में मात्र 400 को ड्यूटी मिलती है, बाकी जवान बेरोजगार ही रहते हैं।
उक्त समस्याओं के समाधान के लिए होमगार्ड जवानों ने विधायक से त्वरित कार्रवाई की अपील की। वहीं समान काम समान वेतन और नियमित करने की भी मांग की। समस्याओं काे सुनने के बाद विधायक दीपक बिरुवा ने होमगार्ड जवानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। इसके अलावा गृह विभाग के सचिव और डीजीपी से भी पत्राचार करेंगे।
पूरी कोशिश करेंगे कि जिला के सभी होमगार्ड जवानों को ड्यूटी मिले। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष चरण चातर, प्रदेश कार्यकारी प्रताप बिरुवा, नानू सामड, अमर कुमार तिरिया, शिव शंकर, अरविंद कुमार गुप्ता, सत्य नारायण बिरुवा आदि शामिल थे।
from Dainik Bhaskar

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें