10 वारंटी गिरफ्तार, एक संक्रमित मिला, 9 आरोपियों को भेजा गया जेल - AKB NEWS

10 वारंटी गिरफ्तार, एक संक्रमित मिला, 9 आरोपियों को भेजा गया जेल

एसपी श्रीकांत सुरेश राव के निर्देश पर थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने सोमवार की रात विभिन्न मुकदमे से संबंधित दस फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि विभिन्न मामलों में घर में छापेमारी कर 10 वारंटियों को पकड़ा गया। जिसमें से एक देवनकारा गांव निवासी बालेश्वर यादव को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

उस वारंटी को गढ़वा कोविड-19 अस्पताल में भेज दिया गया। अन्य आरोपी दवनकारा गांव के ही कर्मदेव यादव, राजकुमार यादव, राम सुभाष यादव, श्रीनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव, सरजू यादव, अजय यादव, दिनेश यादव एवं गांव करमडीह गांव के वेंडर शहजाद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी अभियान में पीएसआई शिवलाल कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ शामिल थे।





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads