27 दिन के बाद डीटीओ ऑफिस खुला, कार्यालय के 14 कर्मचारियों को कोरोना पाॅजिटिव - AKB NEWS

27 दिन के बाद डीटीओ ऑफिस खुला, कार्यालय के 14 कर्मचारियों को कोरोना पाॅजिटिव

करीब 27 दिनों तक बंद रहने के बाद मंगलवार को जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय (डीटीओ) ऑफिस खोला गया। यहां पर लोग साेशल डिस्टेंसिंग की नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। यह भीड़ तीन बजे के बाद पूरी तरह से छंट गई और कार्यालय के बाहर एक-दाे लोग ही लाइन में खड़े दिखे। डीटीओ सहित कार्यालय के 14 कर्मचारियों को पाॅजिटिव पाए जाने के बाद 21 जुलाई को सील कर दिया गया था। सोमवार को भी थाेड़ी देर के लिए कार्यालय खोला गया था।


आज से दो की बजाय चार काउंटर, पुलिस की होगी तैनाती

फिलहाल जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय में पुराने वाहनों व नये वाहनों के निबंधन का ही काम किया जा रहा है। टैक्स का भुगतान वाहन मालिक ऑनलाइन ही करते हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम बंद है। वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए फिलहाल दो काउंटर बनाए गए थे। बुधवार से काउंटर की संख्या बढ़ाकर चार की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती हाेगी।

आम लोगों से अपील बिना कारण भीड़ नहीं लगाएं

आज से ऑफिस में काउंटर की संख्या दो से बढ़ाकर चार की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए पुलिस के जवानों को भी तैनात किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि अपने बारी का इंतजार करें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। -दिनेश कुमार रंजन, डीटीओ





from Dainik Bhaskar
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads